राशिफल

Tarot Rashifal 25 September 2025 : मां चंद्रघंटा की कृपा से आज इन 3 राशियों के लिए गुडलक का संकेत, टैरो राशिफल

Daily Tarot Reading : 25 सितंबर 2025 नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो मां चंद्रघंटा की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस पावन अवसर पर चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।

3 min read
Sep 24, 2025
Tarot Rashifal 25 September 2025

Tarot Rashifal 25 September 2025 : 25 सितंबर 2025 नवरात्रि तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का पावन दिन है। चन्द्रमा आज तुला में संचार करेंगे। मेष राशि वालों को आज अपनी योजनाओं में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। वृषभ राशि आज आपके मन में अपने स्वभाव को बदलने की इच्छा होगी। इस इच्छा को समझें, क्योंकि तभी आप सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे और सही योजना बना पाएंगे। मिथुन राशि मिथुन राशि के जातक आज काम और निजी जीवन में आने वाले बदलावों को स्वीकार करें। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कर्क राशि कर्क राशि के लोगों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा राज़ किसी के साथ साझा करने से बचें। सिंह राशि आज आपके परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपनी सकारात्मक सोच से आप इस माहौल को बेहतर बना सकते हैं। कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आज काम का बोझ कम होगा। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। तुला राशि तुला राशि के जातक आज भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल है। (Today Tarot Horoscope)

ये भी पढ़ें

Mahishasur Mardini Stotram : महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र, हर संकट में सुरक्षा का दिव्य कवच

मेष टैरो राशिफल (Mesh Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, अपनी व्यक्तिगत बातों का ध्यान रखें, आपको योजना में बदलाव करने की आवश्यकता है। खुद की कई बातों को नजरअंदाज करने की वजह से तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। तकलीफें दूर करने के लिए अतिरिक्त कोशिशें करनी होंगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Vrishabh Today Tarot Rashifal​)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों का अपने स्वभाव की जितनी बातें आप बदलना चाहते हैं, उन्हें बदलने की इच्छा क्यों हो रही है, इस बारे में ध्यान पूर्वक सोचें। तभी अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए सही योजना बना पाएंगे।

मिथुन टैरो राशिफल (Mithun Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार काम की जगह और अपने व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव को लेकर चिंता महसूस हो सकती है, लेकिन यह परिस्थिति आपके अंदर एक नया बदलाव लाने के लिए उपयुक्त है। जो भी बदलाव महसूस हो रहे हैं, उनका खुले दिल से सामना करें।

कर्क टैरो राशिफल (Kark Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि गुस्से और नकारात्मक विचारों पर काबू करना जरूरी है। आज दिन भर उतार-चढ़ाव के साथ सामना करना पड़ सकता है। आपके कामों में कुछ लोग बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत से अधिक अपनी जानकारी लोगों को देना नुकसानदायक हो सकता है।

सिंह टैरो राशिफल (Today Singh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि परिवार के लोगों की भावनात्मक जरूरतों को समझना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिर भी जितना हो सके, उतनी सकारात्मकता बनाए रखें। किसी निर्णय को मन के अनुसार नहीं ले पाएंगे, परिवार में नाराजगी का माहौल रहेगा, लेकिन ये परिस्थिति आपके प्रयासों से बदल सकती है।

कन्या टैरो राशिफल (Kanya TodayTarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपके काम का बोझ हल्का हो सकता है। पैसों से संबंधित कोई ठोस निर्णय लेना पड़ सकता है। इस कारण भविष्य में बड़ा फायदा प्राप्त होने की संभावना है। परिवार के चुनिंदा लोगों से आप करीबी महसूस करेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Tula Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार अपने विचार और काम के कारण खुद को पछतावा हो, ऐसे काम न करें। भावुक हो कर लिए गए निर्णय से आपका नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको अपनी भावनाओं का खास ध्यान रखते हुए सोच-विचार करके आगे बढ़े।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Vrishchik Today Tarot Rashifal​)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि करीबी मित्र के साथ अचानक से वाद-विवाद हो सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के विचार आपसे मिलते नहीं हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह आपका विरोध कर रहा है। किसी एक ही परिस्थिति को देखने उनका अलग नजरिया हो सकता है।

धनु टैरो राशिफल (Dhanu Today Tarot Rashifal​​)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अपनी जिम्मेदारियां दूसरों पर डालने की वजह से अभी लाभ मिल सकता है, लेकिन भविष्य में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पैसों से संबंधित व्यवहार में पारदर्शिता रखना आपके लिए जरूरी है।

मकर टैरो राशिफल (Makar Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि जिस काम को करने के बाद आपको खुशियां मिलती हैं, ऐसे काम को अपनी जीवन शैली का अंग बनाने की कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियों के साथ मन को रिझाना भी आपके लिए उतना ही महत्वपूर्ण होगा, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेते हुए खुद को तरोताजा रखने की कोशिश करनी होगी।

कुंभ टैरो राशिफल (Kumbh Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आपके जीवन में कोई व्यक्ति मार्गदर्शक के रूप में जुड़ सकता है, इस व्यक्ति के कारण जीवन में अनेक प्रकार के बदलाव नजर आएंगे। रिलेशनशिप को निभाते समय खुद के फायदे के बारे में सोच रहे हैं तो ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं।

मीन टैरो राशिफल (Meen Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कोई बड़ी तकलीफ दूर हो सकती है। आपको अपने काम पूरी एकाग्रता के साथ और अपने निश्चय पर डटे रहकर करते रहना है। अनेक बातों में केवल आपको विरोध ही प्राप्त होगा, लेकिन हिम्मत न हारते काम पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

Mahishasur Mardini Stotram : महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र, हर संकट में सुरक्षा का दिव्य कवच

Also Read
View All

अगली खबर