राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal : 28 सितंबर 2025 का टैरो राशिफल, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Tarot Rashifal 28 September 2025 : टैरो राशिफल 28 सितंबर 2025 आपके जीवन के हर पहलू पर रोशनी डालता है। जानें आज का आर्थिक, स्वास्थ्य, प्रेम और करियर से जुड़ा टैरो भविष्यफल और पाएं दिन को सफल बनाने की खास सलाह।

3 min read
Sep 27, 2025
Today Tarot Horoscope (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Rashifal 28 September 2025 : 28 सितंबर 2025 का टैरो राशिफल जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विशेष संकेत दे रहा है। कुछ राशियों को आज आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं और भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कुछ को रिश्तों में सावधानी और संवाद में संतुलन रखने की ज़रूरत होगी। कहीं मेहनत से सफलता का मार्ग खुलेगा, तो कहीं जल्दबाज़ी या विश्वासघात से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, करियर और संपत्ति संबंधी मामलों में भी अलग-अलग स्थितियां बन रही हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल है। (Today Tarot Horoscope)

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025, वृश्चिक-धनु को गुड लक, तुला-मकर रहें सावधान

मेष टैरो राशिफल (Mesh Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज खर्चों से संबंधित मुद्दों पर अपने घर परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। आपको शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

वृषभ टैरो राशिफल (Vrishabh Today Tarot Rashifal​)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए आज भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Mithun Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कर्क टैरो राशिफल (Kark Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशिवालों को फिलहाल, जल्दबाजी में कोई काम न करें। आज आप आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल (Today Singh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कन्या टैरो राशिफल (Kanya Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

तुला टैरो राशिफल (Tula Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Vrishchik Today Tarot Rashifal​)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। यदि आपका धन कही अटक गया है कि आपको धन प्राप्त हो सकता है।

धनु टैरो राशिफल (Dhanu Today Tarot Rashifal​​)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है। आपको सलाह है कि फिलहाल, बोलचाल में कटुता न आने दें।

मकर टैरो राशिफल (Makar Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

कुंभ टैरो राशिफल (Kumbh Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

मीन टैरो राशिफल (Meen Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जानें आपकी राशि के लिए क्या लाया है यह सप्ताह

Also Read
View All

अगली खबर