राशिफल

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 05 May 2021: वृश्चिक व धनु को होगा धन लाभ तो कुंभ व मीन को मिलेगी कॅरियर में सफलता, जानें कैसे रहेगा आपका बुधवार?

Daily Horoscope: आज नवमी तिथि 01:21 PM तक उसके बाद दशमी...

3 min read
May 04, 2021
5 May 2021 Rashifal

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बुधवार Wednesday, 05 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...

: आज का 05 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। कला के कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

: आज का 05 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। सन्तान सुख मिलेगा।

: आज का 05 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ हो सकता है। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।

: आज का 05 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।

: आज का 05 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे।

: आज का 05 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

: आज का 05 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा।

: आज का 05 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

: आज का 05 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दिन अनुकूल बीतेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

: आज का 05 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मंदी सम्भव है। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है।

: आज का 05 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। ज़रूरी यात्रा सम्भव है।

: आज का 05 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

Also Read
View All

अगली खबर