राशिफल

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 17 June 2021: इन 6 राशि वालों को आज मिलेंगे बेहतरीन मौके, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार?

: Daily Horoscope: आज सप्तमी तिथि 09:59 PM तक उसके बाद अष्टमी...: आज श्री गणेश की पूजा का विशेष दिन...

3 min read
Jun 16, 2021
17 June 2021 rashifal

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बृहस्पतिवार Thursday, 17 जून 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...

: आज का 17 June 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा।शुभ समाचार के संचार के बीच संतान सुख सम्भव है।

: आज का 17 June 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अधिकारियों से आश्वासन के बीच आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे। सेहत अच्छी रहने के साथ ही दाम्पत्य सुख मिलेगा। समय का लाभ लेना सीखें आप के भोलेपन का लोग लाभ उठा सकते हैं।

: आज का 17 June 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कोई बड़ा आर्थिक लाभ की संभावना के बीच पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।कारोबारी में सफलता मिलेगी। वादा पूरा करने से प्रसन्नता रहेगी। लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढेगी।

: आज का 17 June 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। मन से काम करने पर इच्छित लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें , गलत-फहमी दूर होगी। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसंन्नता होगी।

: आज का 17 June 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी |

: आज का 17 June 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
समय अच्छा रहेगा , युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसंन्नता होगी। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। मेहनत से जीवन में सफलता पाएंगे। आप सोचते हे एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे।

: आज का 17 June 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुढृढ होगी। किसी से भी वादा बहुत सोच - समझकर ही करें। उच्च अध्ययन के लिए समय मध्यम है।

: आज का 17 June 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। खर्च बढेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा होगी।

: आज का 17 June 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
समय अनुकूलता का आभास होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें चोरी या खोने की आशंका है।

: आज का 17 June 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
तरक्की के योग के बीच काम की तारीफ होगी। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसंन्नता रहेगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पडेगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

: आज का 17 June 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यों में गति आएगी। अटके काम पूरें होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। अध्ययन के लिए दूसरे शहर में जाना पड़ेगा। यात्रा सम्भव है।

: आज का 17 June 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपने क्रोध पर काबू रखें। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे।परिणय चर्चा में युवाओं को सफलता मिलने की संभावना के बीच रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे।

Also Read
View All