30 अगस्त 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रहआज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का दिन
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Monday, 30 अगस्त 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 30 August 2021 आज का मेष राशिफल
व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।पारिवारिक क्लेश होगा। बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं।
Taurus Daily Horoscope 30 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं।किसी बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा।
Gemini Daily Horoscope 30 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है।
Cancer Daily Horoscope 30 August 2021 आज का कर्क राशिफल
रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आर्थिक संकट दूर होने के साथ ही स्वास्थ में सुधार होगा। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।
Leo Daily Horoscope 30 August 2021 आज का सिंह राशिफल
आत्मविश्वास से कार्य करने पर प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी।स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।
Virgo Daily Horoscope 30 August 2021 आज का कन्या राशिफल
आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा सुखमय रहेगी। नौकरी में प्रलोभन में न रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
Libra Daily Horoscope 30 August 2021 आज का तुला राशिफल
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाए चल रही हैं।
Scorpio Daily Horoscope 30 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।
Sagittarius Daily Horoscope 30 August 2021 आज का धनु राशिफल
कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आपके कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव सम्भव है।
Read more - Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय
Capricorn Daily Horoscope 30 August 2021 आज का मकर राशिफल
पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।
Aquarius Daily Horoscope 30 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ के साथ ही उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव बड़ सकता है।
Pisces Daily Horoscope 30 August 2021 आज का मीन राशिफल
जल्दबाजी न करें। दोस्तों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयासों के सफल होने की उम्मीद कम है। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है।