13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Tomorrow 15 मई 2026: तुला से मीन राशि तक करियर, धन, प्रेम और सफलता के संकेत

Horoscope Tomorrow 15 May 2026 : 15 मई 2026 का कल का राशिफल पढ़ें। जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के करियर, धन लाभ, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में कैसा रहेगा दिन।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास

May 14, 2026

15 May 2026 Horoscope

Horoscope Tomorrow 15 May 2026 : 15 मई 2026 राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा प्यार, पैसा और परिवार? (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Horoscope Tomorrow 15 May 2026 : कल का राशिफल 15 मई 2026 ग्रहों की खास चाल के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। सूर्य और बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से आर्थिक मामलों, करियर और व्यावहारिक फैसलों में स्थिरता बढ़ेगी। वहीं मेष राशि में चंद्रमा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास की गणना के अनुसार तुला से मीन राशि तक कई लोगों को धन लाभ, करियर ग्रोथ, पारिवारिक सहयोग और निवेश में सफलता के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशिफल कल का (Libra Horoscope Tomorrow, 15th May, 2026)

आज का दिन तुला राशि के जातकों को मानसिक शांति देने वाला रहेगा। आपके माता-पिता में से कोई किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित है, तो आज सेहत में सुधार हो सकता है। जिससे आपके मन की चिंता और परेशानी थोड़ी कम होगी। अगर आप अपनी जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान हैं तो आज आपको उसमें भी कोई संतोषजनक खबर सुनने को मिल सकती है।

विद्यार्थियों ने अगर किसी परीक्षा में आवेदन किया है तो आज उसका सुखद परिणाम आ सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में आपको बच्चों और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल कल का (Scorpio Horoscope Tomorrow, 15th May, 2026

आज वृश्चिक राशि वालों के प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप अपने व्यवसाय का स्थान या व्यवसाय में कुछ बदलाव लाने की सोच रहे हैं तो आज इस मामले में आगे बढ़ना चाहिए। यह आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। करियर और कारोबार में आज आपको अपनी बुद्धि और विवेक से चलना होगा।

किसी सहकर्मी और साथी से सलाह जरूर लें लेकिन इस पर अमल करने से पहले सभी पक्षों पर विचार भी जरूर कर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन खरीदने के लिए जो लोग प्लान कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है। आपके घर में आज सुख साधनों की वृद्धि होगी।

धनु राशिफल कल का (Sagittarius Horoscope Tomorrow, 15th May, 2026

आज का दिन धनु राशि के जातकों को कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने पिछले कुछ समय में किसी बैंक या संस्था से कर्ज लिया है तो आज आप उसे चुकाने का प्रयास करें, सफल रहेंगे। इससे आपके सिर का बोझ भी थोड़ा कम हो जाएगा और आप अपना कुछ पैसा भविष्य के लिए निवेश करने का मन बना लेंगे।

आपके लिए सलाह है कि आज जीवनसाथी के साथ आप तालमेल बनाए रखें, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय उनकी राय लेंगे तो यह आपके रिश्ते और काम के लिए फायदेमंद होगा। संतान को आज रोजगार अथवा सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य को अपने घर आने का निमंत्रण दे सकते हैं।

मकर राशिफल कल का (Capricorn Horoscope Tomorrow, 15th May, 2026)

सितारे कहते हैं कि, आज के दिन मकर राशि वालों को बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। आप कोई नया व्यवसाय और काम आज शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आपके पारिवारिक जीवन में कोई तनाव चल रहा था तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए किसी परिचित से बात कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव को मंजूरी दिला सकते हैं।

आज आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे उसमें आज आपको भरपूर सफलता मिेलेगी। लव लाइफ में आपका प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेमी के लिए आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं।

कुंभ राशिफल कल का (Aquarius Horoscope Tomorrow, 15th May, 2026)

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आज आप अपना निजी काम निपटाते नजर आएंगे और अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। परिवार के कुछ सदस्य आपकी खुशी और उन्नति से ईर्ष्या करेंगे। लेकिन आप आज किसी पर ध्यान देने की बजाय वह करेंगे जो आप करना चाहते हैं, आपके विरोधी और शत्रु आपका अहित नहीं कर पाएंगे।

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सुखद स्थिति का लाभ मिलेगा। कमाई और प्रभाव में भी आज वृद्धि हो सकती है। लेकिन विद्यार्थियों को आज एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई में लगना होगा, क्योंकि मन के भटकाव से आज इनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow, 15th May, 2026)

आज मीन राशि के जातकों का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आज आपको आय के कई नए पुराने स्रोत मिलेंगे, लेकिन आपको उनकी पहचान करनी होगी, तभी आप अवसर का लाभ उठा पाएंगे। आज धन का निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पूर्व में किए निवेश और कार्य का भी आज मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

शाम को आज आप अपने पिता के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज जन समर्थन और सहयोग मिलेगा। इनका सामाजिक और राजनीतिक कद बढेगा।