राशिफल

Tarot Horoscope, 9 October 2025 : आज का टैरो राशिफल : मेष के लिए विदेश यात्रा, कन्या के लिए विवाह योग, सिंह को मिल सकता है भाग्य का साथ

Tarot Horoscope : टैरो कार्ड राशिफल 9 अक्टूबर 2025: टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार आज का दिन नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और भाग्य का साथ लाने वाला है। मेष को विदेश यात्रा, कन्या को विवाह योग और सिंह को व्यापार में लाभ मिलेगा। सभी राशियों का टैरो भविष्यफल पढ़ें।

3 min read
Oct 08, 2025
Tarot Horoscope for 9 October 2025 by Tarot Reader Nitika Sharma : (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Today Tarot Horoscope, 9 October 2025 : 9 अक्टूबर 2025 का टैरो कार्ड राशिफल बता रहा है कि यह दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक मजबूती और भाग्य के साथ लाने वाला है, जबकि कुछ को सावधानी और संयम बरतने की सलाह दी गई है। मेष के लिए विदेश यात्रा और कन्या के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। सिंह राशि वालों को भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा जिससे उनके व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। वृषभ और कुंभ के लिए आज शुभ समाचार और अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। धनु और मकर के जातक अपनी सक्रियता और स्पष्ट इरादों से रुके हुए कार्यों में प्रगति लाएंगे। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि यह दिन समझदारी, संयम और सक्रियता से काम लेने पर जीवन के विभिन्न पहलुओं, चाहे वह करियर हो, प्रेम हो या धन, में सकारात्मक परिणाम देगा। (Aaj Ka Rashifal)

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal, 8 October 2025 : आर्थिक सफलता का महायोग, आज आपकी राशि के लिए क्या है खास? जानें पंडित मुकेश भारद्वाज से

मेष टैरो राशिफल | Aries Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के फिलहाल, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको इस दौरान जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। साथ ही आपकी पढ़ाई लिखाई में रुचि रहने वाली है।

वृषभ टैरो राशिफल | Taurus Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए फिलहाल, समय उत्तम रहने वाला है। आज माता पिता को अपनी संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज किसी के साथ भी वाद विवाद में न उलझें आपका मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल | Gemini Tarot Horoscope

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आप फिलहाल, कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं। इसलिए आपको सलाह है कि कामकाज में जल्दबाजी न करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय करे।

कर्क टैरो राशिफल | Cancer Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। आपको सलाह है कि सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने आप को असहज महसूस न होने दें।

सिंह टैरो राशिफल | Leo Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। साथ ही आपके व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहने वाला है। साथ ही आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे।

कन्या टैरो राशिफल | Virgo Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के अविवाहितों के लिए आज का समय काफी अनुकूल रहने वाला है। विवाह के योग भी बन रहे हैं। आप अपनों से भेंट होने की संभावना है। पढ़ाई लिखाई करने वाले छात्रों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

तुला टैरो राशिफल | Libra Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को फिलहाल, व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले आज काफी ज्यादा मजबूत होगी। आपको सलाह है कि फिलहाल,दिखावे से दूर रहें वरना आप अपना काफी कुछ बर्बाद कर सकते हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल | Scorpio Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है। आज वाहन का प्रयोग भी संभलकर करें। वाहन ध्यान से चलाएं आपको चोट लगने की संभावना है।

धनु टैरो राशिफल | Sagittarius Tarot Horoscope

धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में भी प्रगति होगी। साथ ही आपकी सक्रियता काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

मकर टैरो राशिफल | Capricorn Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोग आज काफी ज्यादा आक्रामक रहने वाले हैं। आज आपके इरादे बहुत ज्यादा स्पष्ट रहने वाले हैं। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

कुंभ टैरो राशिफल | Aquarius Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशिवालों की आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपको मनोबल भी आज पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ है तो वह आपको वापस मिल सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मीन टैरो राशिफल | Pisces Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज कार्यस्थल पर काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इस समय पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद भी उभर सकता है।

ये भी पढ़ें

Kartik Snan Ke Niyam : कार्तिक मास में ऐसे करें तुलसी पूजा और स्नान

Also Read
View All

अगली खबर