राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 16 March 2026: शिव कृपा से कर्क, सिंह और कन्या की चमक सकती है किस्मत, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Tarot Rashifal 16 March 2026: महादेव की कृपा से कुछ राशियों के लिए आज का दिन विशेष संकेत लेकर आया है।कहीं अवसर के द्वार खुलेंगे, तो कहीं धैर्य और संयम की परीक्षा होगी। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज *कर्क, सिंह और कन्या राशि* के जीवन में परिस्थितियाँ नया मोड़ ले सकती हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का संकेत।

2 min read
Mar 15, 2026
Tarot Rashifal 16 March: मिथुन, कन्या और तुला के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए रास्ते

Aaj Ka Tarot Rashifal 16 March 2026: आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य के द्वार खुलते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सफलता के संकेत लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को संयम और सावधानी बरतने की जरूरत होगी। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार सोमवार को शिव कृपा से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope 15 To 21 March 2026: साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणी: 15 से 21 मार्च तक इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। कामकाज में गति बनी रहेगी और व्यापार से जुड़े लोगों को आमदनी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्य से जुड़ी छोटी यात्राएं भी संभव हैं।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

संपत्ति या जमीन-मकान से जुड़े मामलों में आज शुभ संकेत मिल सकते हैं। कोई नई खरीदारी का विचार बन सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ने के संकेत हैं। विरोधियों से सावधान रहना बेहतर रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

आज परिस्थितियां अचानक बदलती हुई महसूस हो सकती हैं। कुछ समय के लिए मानसिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। धैर्य और समझदारी से आप स्थिति संभाल सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आज अपने काम और जिम्मेदारियों पर ही ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप परेशानी बढ़ा सकता है। मन को हल्का रखने के लिए प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताना अच्छा रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

घर-परिवार से जुड़े कुछ मुद्दे मन को विचलित कर सकते हैं। दोपहर के बाद तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसे में शांत रहकर संवाद करना जरूरी होगा।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

आज खर्चों में कमी देखने को मिल सकती है, जिससे मन को राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। हालांकि संतान से जुड़ी कोई चिंता मन में बनी रह सकती है।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आज माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा। यदि आप बचत या निवेश का प्रयास करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और काम में संतोष भी महसूस होगा।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हुए रहेंगे। कम समय में ज्यादा काम पूरा करने में आप सफल रह सकते हैं। अधूरे काम भी पूरे होने की संभावना है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

व्यापार या कामकाज में लाभ के संकेत हैं। परिवार में माता पक्ष से सहयोग मिलेगा। हालांकि संतान से जुड़ा कोई छोटा असंतोष मन को परेशान कर सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कई समस्याएँ एक साथ सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य आपको रास्ता दिखाएंगे। अंततः स्थिति आपके पक्ष में जा सकती है।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज हर काम सोच-समझकर और संयम के साथ करना बेहतर रहेगा। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता मिल सकती है। धन लाभ और बचत के योग भी बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Vikram Samvat 2083: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष, ग्रहों का बदलेगा ब्रह्मांडीय मंत्रिमंडल

Also Read
View All

अगली खबर