राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 May: वैशाख पूर्णिमा पर चमकेंगे 8 राशियों के सितारे, खूब मिलेगा धन और सफलता

Vaishakh Purnima Rashifal: वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा 2025 बेहद खास है। इस दिन सोमवार को 8 राशियों के सितारे चमकने वाले हैं। आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Aaj Ka rashifal Somvar 12 May)

3 min read
May 11, 2025
Vaishakh Purnima Rashifal: वैशाख पूर्णिमा राशिफल आज का राशिफल 12 मई 2025

Aaj Ka Rashifal 12 May: 12 मई 2025 का दिन बेहद खास है, इस दिन शुभ रवि योग बन रहा है। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन सोमवार को 8 राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा। आज का राशिफल यानी वैशाख पूर्णिमा राशिफल (Vaishakh Purnima Rashifal) में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें कौन हैं वो राशियां जिन्हें धन, सफलता और नौकरी में पदोन्नति मिलने वाली है।


मेष राशिफल (Vaishakh Purnima Mesh Rashifal)

मेष राशिफल के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) का दिन खास है पर इस दिन भी मेष राशि वालों में क्रोध की अधिकता रह सकती है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।


वृषभ राशिफल (Vaishakh Purnima Vrishabh Rashifal)

अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।


मिथुन राशिफल (Vaishakh Purnima Mithun Rashifal)

वैशाख पूर्णिमा राशिफल के अनुसार व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर मिथुन राशि वालों के लिए खुश खबर मिलने का दिन है।


कर्क राशिफल (Vaishakh Purnima Kark Rashifal)

दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।

ये भी पढ़ेंः


सिंह राशिफल (Vaishakh Purnima Singh Rashifal)

अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे, प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

ये भी पढ़ेंः


कन्या राशिफल (Vaishakh Purnima Kanya Rashifal)

पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

ये भी पढ़ेंः


तुला राशिफल (Vaishakh Purnima Tula Rashifal)

वैशाख पूर्णिमा पर निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। सोमवार को पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

ये भी पढ़ेंः


वृश्चिक राशिफल (Vaishakh Purnima Vrishchik Rashifal)

घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। सोमवार का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः


धनु राशिफल (Vaishakh Purnima Dhanu Rashifal)

दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

ये भी पढ़ेंः


मकर राशिफल (Vaishakh Purnima Makar Rashifal)

अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है । आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।


कुंभ राशिफल (Vaishakh Purnima Kumbh Rashifal)

सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेंः


मीन राशिफल (Vaishakh Purnima Meen Rashifal)

आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर