
Kanya Saptahik Rashifal: आपकी राशि कन्या है और आप जानना चाहते हैं अगले 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे तो पढ़ें साप्ताहिक मेष राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
करियर और आर्थिक जीवन (Virgo Weekly Horoscope): रविवार को राम नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, सुकर्मा, रवि पुष्य योग समेत कई विशेष शुभ फल दायक योग बन रहे हैं। ऐसे में यह सप्ताह कन्या राशि वालों को विशेष फल देने वाला है। पहले दिन ही रविवार को व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। नौकरी में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।
कन्या राशि वाले इस सप्ताह रचनात्मक कामों में रूचि ले सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं तो बड़ा पद मिल सकता है। हालांकि इस बीच विरोधी आपको दबाने का भी प्रयास करेंगे। किसी अज्ञात भय से भी आप त्रस्त रहेंगे। इस समय सरकारी काम में रूकावट भी आ सकती है।
ये भी पढ़ेंः
साप्ताहिक कन्या राशिफल फैमिली लाइफ के अनुसार रविवार से शनिवार के इस सप्ताह में कन्या राशि वालों को प्रेमीजन से उपहार मिल सकता है। इस सप्ताह आप लोग घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिजनों का व्यवहार इस सप्ताह सहयोगात्मक रहेगा।
साथ ही आप रिलैक्स रहेंगे। हालांकि पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए एक हफ्ते अधिक शुभ नहीं हैं। उनकी इच्छाओं की अनदेखी न करें और विरोधियों पर नजर रखें, उन्हें कमजोर न समझें। अत्यधिक उदारता समस्या का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़ेंः
स्वास्थ्यः काम की अधिकता के कारण कन्या राशि वाले थकान महसूस करेंगे। सोमवार और मंगलवार शुभ नहीं हैं। इस हफ्ते स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। सुंदरकांड का पाठ करें।
लकी नंबरः 3, 8
लकी कलरः हरा
आराध्यः गणेशजी