
मेष: वृषभ संक्रांति राशिफल के अनुसार सोमवार को मेष राशि के जातकों के कई दिनों से रूके कामों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार अपने विचारों को शुद्ध करें, तो लाभ ही लाभ होगा। आज के दिन व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
वृषभः भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। वृषभ संक्रांति के दिन आपको व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सोमवार को वृषभ राशि के जातक के लिए संत दर्शन संभव है।
मिथुनः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कर्कः पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद हो सकता है। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
सिंहः मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति होगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, औरों की देखा देखी न करें।
कन्याः कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।
तुलाः कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान पर धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिकः मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
धनुः सोमवार को वृषभ संक्रांति के दिन धनु राशि के जातकों के विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
मकरः वृषभ संक्रांति मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला है। नई ऊर्जा के साथ आपके दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं, यात्रा टालें।
कुम्भः स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रूचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
मीनः व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।