31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neem Karoli Baba: सुखी जीवन के लिए बाबा नीम करोली ने बताएं हैं ये चार मंत्र, जानें प्रभाव

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के देश दुनिया में लाखों भक्त हैं। इनमें नीम करोली बाबा के चमत्कार प्रसिद्ध हैं, इनमें से कई नीम करोली बाबा को हनुमानजी का अवतार मानते हैं। इनका कहना है कि सुखी जीवन के लिए नीम करोली बाबा ने मूलमंत्र दिए (Baba Neem Karoli Mantra For Happy Life) हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसे हैं जिनमें उन्होंने कुछ बातों को दूसरे से न बताने की सलाह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 14 Jul 2024, 6:15 PM IST

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा

बाबा नीम करोली ने इन बातों को साझा न करने की दी है सलाह


अतीत की बुरी बातें

Neem Karoli Baba: भक्तों के अनुसार नीम करोली बाबा ने कहा है कि हर व्यक्ति का कुछ न कुछ अच्छा या बुरा अतीत होता है। मनुष्य को अपने अतीत की खराब घटनाओं को भूलवश भी दूसरे को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि इन बातों का सहारा लेकर लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं या आप पर अंगुली उठा सकते हैं। इससे आपको कष्ट हो सकता है।

अपनी कमजोरी और मजबूती


नीम करोली बाबा के अनुसार किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी ताकत और कमजोरी नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से आपके विरोधी इस जानकारी का अपने पक्ष में इस्तेमाल कर सकते हैं और आप पर हावी हो सकते हैं। इससे आप परास्त हो सकते हैं।

दान

भक्तों के अनुसार बाबा नीम करोली का कहना था कि आपने किसे, कितना और कहां दान दिया है, इसकी जानकारी अन्य व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए। क्योंकि दान का प्रचार करने से यह निस्वार्थ नहीं रह जाता और इसका पुण्यफल नष्ट हो जाता है। इसके साथ ही इन चीजों का बखान करने से आपके जीवन में नकारात्मकता आती है। यह आपके कष्ट का कारण बनता है।

ये भी पढ़ेंः नीम करोली बाबा ने बताया है ऐसा नुस्खा, मान लें तो कभी नहीं होगी धन की कमी

आय

नीम करोली बाबा के अनुसार व्यक्ति को अपनी आय का खुलासा भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपकी आय का खुलासा हो जाने से लोग उसी से आपका कद तय करने लगते हैं। इसी के साथ कई लोगों की आपकी आमदनी पर कब्जा करने की नीयत सामने आ सकती है। यह आपके लिए संकट का कारण हो सकता है और इससे आपके सुख में कमी आ सकती है।

कैंची धाम में है बाबा का आश्रम

नीम करोली बाबा का मुख्य आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची नामक स्थान पर है। इसीलिए इस आश्रम को कैंची धाम के नाम से जाना जाता है। नीम करोली बाबा के भक्त बाबा के चमत्कारों के बारे में बताते हैं। वो ही बाबा नीम करोली की ओर से दी गई सीख की भी चर्चा करते हैं।