राशिफल

Wednesday Tarot Horoscope: आज का टैरो राशिफल: 8 अप्रैल को कर्क-वृश्चिक रहें सावधान, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का

Aaj Ka Tarot Rashifal 8 April 2026: ग्रहों की चाल और ऊर्जा में बदलाव का असर आज के दिन साफ नजर आएगा, जहां कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ को सतर्क रहना होगा।

3 min read
Apr 07, 2026
बुधवार को मिथुन-सिंह की चमकेगी किस्मत| फोटो सोर्स - Patrika

Wednesday Tarot Horoscope 8 April 2026: ग्रहों की चाल और ऊर्जा में हो रहे बदलाव का असर हमारे दैनिक जीवन पर साफ देखने को मिलता है। 8 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भी कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आया है तो कुछ के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आज के दिन ग्रह गोचर की स्थिति कई लोगों के निर्णय, रिश्तों और करियर को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में दिन की शुरुआत से पहले टैरो कार्ड्स से मिलने वाले संकेत आपके लिए मार्गदर्शन का काम कर सकते हैं। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आज का राशिफल कई महत्वपूर्ण बदलावों की ओर इशारा कर रहा है।

ये भी पढ़ें

Garud Puran Niyam: मृतक की चीजें रखना या पहनना सही या गलत? गरुड़ पुराण में छिपा है इसका रहस्य

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है, रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

आज आपको हर जगह थोड़ा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी मेहनत और साहस से बिगड़े काम भी बन सकते हैं। परिवार में हल्के मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संतुलन रखें।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपके सामाजिक सम्मान में भी बढ़ोतरी ला सकता है। छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढने की कोशिश करें।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आज आपको अपने गुस्से और भावनाओं पर खास नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला नुकसान दे सकता है। काम धीरे और सोच-समझकर करें। बच्चों से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

आज अनावश्यक जिम्मेदारियां लेने से बचें, वरना मानसिक दबाव बढ़ सकता है। किसी करीबी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, चाहे काम के सिलसिले में हो या किसी पारिवारिक आयोजन के लिए। धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चाओं में रुचि बढ़ सकती है, जिससे मन को शांति मिलेगी।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आर्थिक मामलों में आज सावधानी जरूरी है। किसी परिचित के साथ पैसों का लेन-देन करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं। घर, वाहन या सुविधा से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

आज आपको कामकाज में खास सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर लेन-देन में। हालांकि, सहकर्मियों के सहयोग से मुश्किल काम भी आसान हो सकते हैं। भरोसा रखें, लेकिन आंख बंद करके नहीं।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज आपको पढ़ाई, प्रतियोगिता या बच्चों से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, बिना वजह गुस्सा आने की संभावना है और खुद पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। आज का दिन संयम से काम लेने का है। सहयोगियों के साथ टकराव से बचें, वरना काम प्रभावित हो सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

आज आपको अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। ध्यान भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बुरी आदत या व्यसन से दूरी रखें।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कुछ मतभेद या समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे मन असहज रहेगा। बेकार की बहस से दूर रहें और शांति बनाए रखें।

ये भी पढ़ें

High IQ Zodiac Signs: मिथुन-कन्या समेत इन राशियों का दिमाग चलता है चाणक्य जैसा, IQ में होते हैं सबसे तेज

Also Read
View All