
Akshaya tritiya 2026 gajkesari yog : अक्षय तृतीया 2026 में कौन सी राशि भाग्यशाली है (फोटो सोर्स: Gemini AI)
Akshaya Tritiya 2026, Gajkesari Yog : अक्षय तृतीया का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन किया गया कोई भी अच्छा काम चाहे दान हो, पूजा हो या सोना खरीदना कभी व्यर्थ नहीं जाता। 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ेगी और इस बार इसका महत्व और बढ़ने वाला है। (Gajkesari Yog)
इस बार अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) पर एक बहुत ही शुभ और दुर्लभ योग बन रहा है: गजकेसरी योग (Gajkesari Yog) । ज्योतिषियों के मुताबिक, जब गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा खास स्थिति में होते हैं यानी चंद्रमा से गुरु अगर पहले, चौथे, सातवें या दसवें स्थान पर हो तब ये योग बनता है।
इस योग का नाम भी दिलचस्प है – ‘गज’ यानी हाथी और ‘केसरी’ यानी शेर। जैसे हाथी अपनी ताकत और शेर अपना साहस दिखाता है, वैसे ही गजकेसरी योग इंसान को धन, सम्मान, बुद्धि और सफलता दिलाता है।
अब सोचिए, ये शुभ योग अक्षय तृतीया जैसे पावन दिन पर बन जाए, तो इसका असर दोगुना हो जाता है। कुछ राशियों के लिए तो किस्मत के दरवाजे खुलने जा रहे हैं।
मेष वालों के लिए ये वक्त किसी वरदान से कम नहीं। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने या उसमें निवेश करने का सोच रहे हैं, तो अब बिल्कुल बढ़िया मौका है – इसे हाथ से न जाने दें।
आर्थिक फायदा मिलेगा ही, साथ ही मन भी शांत रहेगा। अगर माता-पिता से कोई पुरानी बात अटकी पड़ी है, तो खुलकर बातचीत करें – हल निकल जाएगा। हल्की-फुल्की सेहत संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी।
कन्या वालों के लिए अक्षय तृतीया पैसा कमाने और निवेश करने के नए मौके लेकर आ रही है। आपकी आमदनी के रास्ते खुलेंगे।
आप खुद को पहले से ज्यादा एनर्जेटिक और पॉजिटिव महसूस करेंगे। मन की बात किसी खास से शेयर कर सकेंगे। अविवाहित लोग हैं तो शादी-ब्याह की बात बन सकती है। सेहत को लेकर भी आप जागरूक रहेंगे।
तुला राशि के लोगों की बचत में अच्छा इजाफा हो सकता है। लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।
जिस निवेश के बारे में आप काफी दिन से सोच रहे थे, अब हिम्मत करके कदम उठा सकते हैं – और आगे चलकर बड़ा फायदा मिल सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर आएगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बुजुर्गों की तबीयत में सुधार दिखेगा और इलाज की चिंता भी कम हो जाएगी।
धनु वालों के लिए ये समय जबरदस्त है, खासकर व्यापार से जुड़े लोगों के लिए। करियर और बिजनेस में तरक्की मिलेगी।
आपकी प्रोफेशनल लाइफ में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। इनकम बढ़ेगी, मुनाफा मिलेगा और इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपकी पर्सनैलिटी में ऐसी चमक रहेगी कि लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। बातचीत में मिठास रहेगी और कई बड़ी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। नए दोस्त भी बन सकते हैं।
इस दिन को और शुभ बनाने के लिए ये काम जरूर करें –
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
07 Apr 2026 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
