Saptahik Rashifal 2 to 8 March 2026: साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026: 2 मार्च होली और 3 मार्च चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव। जानें मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन तक करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और धन की भविष्यवाणी, शुभ अंक और शुभ रंग।
Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026: 2 मार्च 2026 को होलिका दहन और रंगों का पर्व Holi पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसी के अगले दिन 3 मार्च को लगने वाला Chandra Grahan इस सप्ताह को और भी खास बना रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग जीवन में ऊर्जा, परिवर्तन और आत्ममंथन का संकेत देता है। सप्ताह की शुरुआत सिंह राशि में चंद्रमा के प्रभाव से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाएगी। मध्य में चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश कर कार्यों में व्यवस्था और योजनाबद्ध सोच को प्रेरित करेगा, जबकि सप्ताह के अंत में तुला राशि में गोचर पेशेवर संबंधों और सहयोग पर ध्यान केंद्रित कराएगा। कुंभ राशि में वक्री बुध के कारण संवाद और दस्तावेज़ों में सावधानी बेहद जरूरी रहेगी। एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा के अनुसार होली की सकारात्मक ऊर्जा और चंद्र ग्रहण की आत्मविश्लेषण की शक्ति मिलकर यह सप्ताह कई राशियों के लिए नई दिशा और अवसर लेकर आएगा।
अपनी सीमाओं को तोड़कर स्वयं के लिए खड़े होंगे। रिश्तो में वफादारी और धैर्य भरपूर प्यार और साथ दिलाएगा। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। व्यावसायिक या निजी संबंधों में दूसरों को दखल न देने दें। दोस्तों सज्जनों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 होगा और शुभ रंग पिंक होगा।
स्थिति उतनी नकारात्मक नहीं है जितना आप सोच रहे हैं बस नजरिया बदलने की जरूरत है। सेहत या धन हानि की चिंता छोड़ दें। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। इस दौरान खानपान या भावनाओं के इजहार में सावधानी रखें। आत्मविश्वास और सफलता हासिल करने के लिए योजना और उनके क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा। आसपास का माहौल सुखद रहेगा। बच्चे परिवार और दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1है और आपका शुभ रंग ग्रीन है।
बेटी या छोटी बहन को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। जीवन में आने वाले शानदार चीजों का स्वागत करने के लिए मन को हल्का और खुश मिजाज रखें। कार्य क्षेत्र में किसी दबदबे वाली या दिखावा करने वाली महिला से सावधान रहे। निजी व्यावसायिक मामलों में दबाव की स्थितियां बन सकती हैं फिटनेस और दिनचर्या को दुरुस्त रखने के लिए अलसी त्यागना उचित होगा किसी भी तरह के तनाव को दूर करने के लिए सहज रवैया अपनाए। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी। बेहतर होगा कि उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील ना रहे। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और आपका शुभ रंग गोल्डन येलो है।
नई शुरुआत अब वैसा ही रूप लेगी जैसा आप चाहेंगे। संबंधों में नई ताजगी संवेदनशीलता और खुशी का संचार होगा। बड़े स्तर पर पेशेवर योजना का विस्तार करेंगे। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। सही निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की सुने। हास्य विनोद की सहायता से मुश्किल स्थितियों से आसानी से बाहर निकल आएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। ध्यान करना लाभदायक रहेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग सिल्वर ग्रे।
आंतरिक शांति जीवन में संतुलन और सद्भाव लेगी। यह अपने भीतर गहरे उतरने और पुराने दुखों को बिना किसी शिकायत के त्यागने का समय है। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। काम में व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकले। ऐसे चालाक व्यक्ति से सावधान रहे जो आपके अच्छे स्वभाव का लाभ उठा सकता है। निजी संबंध सुखद रहेंगे। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग वाइट है।
रिश्तो में काफी धैर्यवान और प्रेम पूर्ण रहेंगे। लेकिन अब आपको स्पष्ट और प्रतिबद्धता की जरूरत है। स्वास्थ्य और वित्त पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे।अब पीछे मुड़कर देखने के बजाय नई दिशाओं को देखने और नए मौके का लाभ उठाने का अवसर हासिल करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग क्रीम वाइट है।
काम के मामले में थोड़े सुस्त हो सकते हैं बेहतर होगा कि ऊर्जा बटोरे और लक्ष्यों को पाने में जुट जाएं। किसी प्रोजेक्ट में बीच में ही रुचि खोने से बचें वरना सफलता हाथ से निकल सकती है। अहंकार में आकर परेशानी या झगड़ा मोल लेने से बचें। किसी भी तरह के वायदे करने से पहले रुके और सोचें। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकने वाला रहेगा। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय हैँ। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग ग्रीन है।
पेशेवर लोगों के साथ जुड़कर बिना किसी देरी के टारगेट की ओर तेजी से बढ़ेगे। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। रोग अथवा कोई अन्य भौतिक अवरोध दूर होंगे। विरोध के बावजूद अपने मुद्दों को बेबाकी से प्रकट करें। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ रंग फायरी रेड है।
स्थिरता और लाभ के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है जीवन साथी या प्रियजन का सहयोग मिलेगा। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। जीवन के नए लक्ष्य बनाएंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9है और शुभ रंग येलो है।
ऊर्जा और युवा सोच से कार्यक्षेत्र में रचनात्मक लोगों को आकर्षित करेंगे। संबंधों में प्यार रहेगा। पारिवारिक मामलों में न्याय प्रिय रहेंगे। निराश होने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करें और एक बार में एक कदम उठाए। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग नीला हैँ।
अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। सप्ताह के अंत में शुरू होने वाली किसी परियोजना में आपकी रचनात्मकता प्रदर्शित होगी। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग ग्रीन है।
कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत और विरोधियों पर विजय मिलने के योग है। सत्ता और प्रभाव वाले लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। इस दौरान रचनात्मक तो होंगे साथ ही संवेदनशील भी रहेंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8है और शुभ रंग ऑरेंज है।