राशिफल

Weekly Horoscope 22 February To 28 February 2026: साप्ताहिक राशिफल: करियर में उछाल और अचानक धन लाभ, जानें 22-28 फरवरी का पूरा लेखा-जोखा

Weekly Horoscope 22 February To 28 February 2026 : फरवरी 2026 का यह सप्ताह ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। 22 से 28 फरवरी 2026 के दौरान गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन में और कई प्रमुख ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं चंद्रमा के गोचर से गजकेसरी राजयोग भी बन रहा है, जो कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर उन्नति और मानसिक मजबूती लेकर आ सकता है।

5 min read
Feb 20, 2026
Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 फरवरी 2026)

Weekly Horoscope 22 February To 28 February 2026 (साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 28 फरवरी 2026): फरवरी 2026 का यह आखिरी हफ्ता साधारण नहीं है। अंतरिक्ष में ग्रहों की एक ऐसी बिसात बिछ रही है जो आपके जीवन की दिशा बदल सकती है। इस सप्ताह गुरु (बृहस्पति) मिथुन राशि में बैठकर अपनी कृपा बरसा रहे हैं, तो शनि देव मीन राशि में रहकर कर्मों का हिसाब कर रहे हैं।

सबसे बड़ी खबर यह है कि कुंभ राशि में ग्रहों का मेला लगा है, जहां बुध, मंगल, राहु, सूर्य और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। इतना ही नहीं चंद्रमा जब मिथुन राशि में गुरु से मिलेंगे, तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद शुभ माना जाता है, जो रंक को भी राजा बनाने की क्षमता रखता है। आइए जानते हैं, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास के विश्लेषण के अनुसार आपकी राशि के लिए यह सप्ताह क्या खास लेकर आया है।

ये भी पढ़ें

Rashifal 21 February: राशिफल 21 फरवरी: विनायक चतुर्थी पर चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत से अपने कार्यों को अत्यंत ही विवेकपूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से करना उचित रहेगा। इस पूरे सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने की अत्यंत आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से आप बनते हुए कार्यों के प्रति भी उदासीन हो सकते हैं।

सप्ताह के पूर्वार्ध में परिश्रम और प्रयास करने पर आपकी स्थिति में सुधार होने की गुंजाइश बनी रहेगी। इस दौरान इष्ट-मित्रों और उच्च अधिकारियों आदि के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने पर लाभ होगा। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर, कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। क्रय-विक्रय की दृष्टि से यह सप्ताह अपेक्षा से कुछ कम लाभकारी होने की आशंका है।

रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें और विनम्रता के साथ पेश आएं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखें। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी झोली में कोई बड़ी खुशी आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपकी सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी।

सप्ताह के प्रारंभ में भूमि-भवन अथवा वाहन से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद बातचीत के जरिए दूर होंगे। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध की अपेक्षा अधिक उन्नति और लाभदायक रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने विशेष कार्यों को निबटाने का प्रयास करें।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ होगा। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। विद्याथियों के लिए भी यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। परीक्षा-प्रतियोगिता में विशेष सफलता के योग बनेंगे। उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।

लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र और निजी जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान आपको अपनी ऊर्जा, समय आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।

मिथुन राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। सप्ताह में स्वजनों के प्रति आपके मन में भावनात्मक लगाव में कमी आ सकती है। इस दौरान आप अपनी ही समस्याओं में खुद को उलझा हुआ पाएंगे लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर वापस लौटती हुई नजर आएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी भी योजना में सोच-समझकर पूंजी निवेश करना चाहिए।

सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़े किसी विषय को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार को सही रखें। दूसरों के मामलों आवश्यकता से अधिक हस्तक्षेप करने से बचें।

उपाय: संकटनाशन स्तोत्र पाठ करें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में अचानक से आने वाली अड़चनों के कारण मन खिन्न रहेगा। हर किसी के सामने अपनी समस्याओं को जाहिर करने की बजाय खुद उसके समाधान खोजने का प्रयास करना उचित रहेगा अन्यथा लोग मदद करने की बजाए उसका गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

इस सप्ताह आप परिश्रम से पीछे न हटें और न ही किसी कार्य को अधूरा छोड़ें। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान जहां आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं तो वहीं किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। पूरे सप्ताह वाणी पर संयम रखना आपके लिए उचित रहेगा। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें और बड़ों की सलाह की अनदेखी न करें।

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों को सप्ताह के उत्तरार्ध की बजाय पूर्वार्ध में हल करना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें और कोई भी ऐसा वादा न करें, जिसे पूरा करने में आपको परेशानी महसूस हो। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लोगों के सामने अपनी बात को सही तरीके से रखने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह का पूर्वार्ध संघर्षमय रहने की आशंका है। इस दौरान कार्यक्षेत्र, आजीविका आदि के संबंध में कोई बड़ा निर्णय खूब सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतें तथा धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए किसी बड़े खर्च के चलते आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। धन उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। लव पार्टनर के साथ विश्वसनीयता और आत्मीयता को बनाए रखने के लिए संवाद बनाए रखें। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी के साथ वाद-विवाद होने के कारण मन खिन्न रहेगा। किसी व्यक्ति के द्वारा कही गई कड़वी बात से आपको मन को ठेस लग सकती है। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी भावनाओं और मन पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशि के जातकों को किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। इस सप्ताह धन से जुड़े फैसले एवं खर्च खूब सोच-समझकर करें। जमापूंजी का सही तरीके से उपयोग करें अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है।

इस दौरान आपको कारोबार से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाहे परिणाम के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। जीवन के कठिन समय में लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपका संबल बनेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।

उपाय: श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ करें।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope: मेष को जॉब ऑफर, कर्क रहें अलर्ट…22-28 फरवरी का सप्ताह किसके लिए लाएगा सफलता, किसे रहना होगा सतर्क?

Also Read
View All

अगली खबर