Weekly Horoscope 26 May to 1 June 2024 मई का नया सप्ताह ग्रह गोचर के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह में बुध गोचर का सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा। साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या के अनुसार 26 मई से 1 जून 2024 के बीच 5 राशियों को धन लाभ हो सकता है, इन्हें नौकरी में तरक्की मिल सकती है। साप्ताहिक भविष्यवाणी में जानें सभी राशि के लोगों का भविष्य (Saptahik Rashifal Career)
करियर और आर्थिक जीवनः मई के नए सप्ताह 26 मई से 1 जून 2024 में रविवार से शनिवार के बीच बुधवार को बुध का नक्षत्र परिवर्तन होने के बाद मेष राशि वालों को बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ के विवाद शांत होंगे। व्यवसाय में आप यदि कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आपको काफी अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। पूरा सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। नए कार्यों को लेकर आप काफी उत्साहित रहने वाले हैं। इस सप्ताह आप अति आत्मविश्वास में गलतियां कर सकते हैं। शब्दों का चयन संभल कर करना होगा, वर्ना बहुत अच्छे लोग भी आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने काम को दूसरों से बांटना सीखें इससे आप पर से दबाव कम होगा। ऑनलाइन पेमेंट में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में जो बदलाव करना चाह रहे हैं, उसको लेकर मेहनत से पीछे न हटें।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि वाले किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यों को लेकर प्रसिद्धि मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल हो सकती है। मित्रों के यहां किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
सेहतः शनिवार को जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। लोग आपकी भावुकता का गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। प्रतिदिन भगवान विष्णु को तुलसी की माला चढ़ाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः मई के आखिरी सप्ताह में 26 मई से 1 जून का समय आपके लिए शानदार है। इस सप्ताह आप आप दूरदर्शिता वाले फैसले करेंगे। आप पहले की गलतियों से काफी कुछ सीख सकते हैं। आपकी राशि में शुभ ग्रहों का प्रभाव समाज में आपके प्रभाव को बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। सप्ताह के आखिर में जॉब में बड़ा पद मिल सकता है, कार्यक्षमता को लेकर प्रसन्नता होगी।
जीवनसाथी से मतभेद दूर करने के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। व्यापारियों को दूसरे व्यवसाय के अवसर मिल सकते हैं। गुरुवार के बाद समय काफी शुभ रहने वाला है। सोमवार को कार्यक्षेत्र में घरेलू तनाव की बातें उभरकर सामने आ सकती हैं। इस सप्ताह आप योजनाएं बहुत सी बनाएंगे लेकिन उसके कार्यान्वयन में आप टालमटोल की प्रवृत्ति अपना सकते हैं। इसके कारण आप महत्वपूर्ण अवसरों को चूक सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः मई के आखिरी सप्ताह की शुरुआत में आपका मन नाखुश होगा। आपको स्वयं में सुधार करने की आवश्यकता है।
सेहतः नए सप्ताह में आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों को लेकर सजग रहना होगा। गैस के रोगियों को परेशानी हो सकती है। मसालेदार और गर्म तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। प्रतिदिन सुबह हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय के लिए शुभ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियों के बाद आप परिस्थितियां नियंत्रित कर लेंगे। इंश्योरेंस और शेयर मार्केट आदि में निवेश से धन लाभ हो सकता है। निर्माण कार्यों में आप प्रगति कर सकते हैं। रविवार और शनिवार आपके लिए शुभ फलदायी रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए ताने सुनने पड़ सकते हैं। आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। हर काम को सोच-समझकर और सावधानी से करना चाहिए। कानूनी मामलों में थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। मंगलवार और बुधवार का दिन नकारात्मक रहेगा।
पारिवारिक जीवनः परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मधुर होंगे। परिस्थितियां और भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहने वाला है। विपरीत जेंडर के मित्रों से प्रेम भाव बढ़ने की संभावना बन रही है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपको नैतिक विषयों पर ज्ञान देने से बचना चाहिए। लोग आपके सिद्धांतों का उपहास कर सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मई के आखिरी सप्ताह में लंबित काम को दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। कला और संगीत आदि ललित कलाओं में स्वयं को व्यस्त रख सकते हैं। रविवार और शुक्रवार को नए कार्यों को शुरू करना सर्वोत्तम रहेगा। सहकर्मियों से सीखने का प्रयास करें। अनुभव की कमी से काम रूक सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह दांपत्य संबंध काफी रोमांटिक रहेंगे। छोटे भाई-बहनों की मदद करें। आप अपने परिजनों को उपहार दे सकते हैं, जिससे आपके प्रति उनके मन में सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के आखिर में आप तीर्थस्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। दूसरों को नीचा दिखाने से बचें। इससे लोग आपके प्रति नकारात्मक हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। बुजुर्ग लोगों की सेहत का ध्यान रखें। अपने अधिकारों का दुरूपयोग न करें। धर्म और नैतिक मूल्यों का दिखावा न करें। संतान का व्यवहार कुछ जिद्दी और गैर-जिम्मेदार हो सकता है। मंगलवार और गुरुवार शुभ दिन नहीं रहेगा। शिवलिंग पर प्रतिदिन एक लोटा जल अर्पित करें और चंदन से राम लिखें।
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 26 मई से 1 जून के समय में सिंह राशि वाले आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त रहेंगे। मैनेजमेंट पेशेवर को अच्छी जॉब ऑफर हो सकती है। व्यापार को लेकर आपकी सलाह से लोगों को लाभ हो सकता है। यदि आप कुछ नया निवेश या नया काम शुरू करना चाहते हैं तो मंगलवार से शुक्रवार तक का समय काफी अच्छा रहेगा। आप इस सप्ताह गुस्से में रह सकते हैं, जिसके कारण कुछ सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों पर आय और व्यय में संतुलन रखने का दबाव रहेगा। बच्चे पढ़ाई से थोड़ा भ्रमित हो सकते हैं। विपरीत जेंडर के लोगों से विवाद हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। मित्रों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। आपको कोई उच्च शासकीय सम्मान प्राप्त हो सकता है। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। जीवनसाथी से कटु वचनों का प्रयोग करने से बचें। सप्ताह के आखिर में मौसम में आए बदलावों के कारण तेज बुखार की चपेट में आ सकते हैं।
सेहतः स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सजग रहने वाले हैं। गाय को गुड़ और रोटी खिलाना हितकर होगा।
करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यदि आपने अभी कोई नई जॉब शुरू की है तो आपको किसी विशेष कार्य के लिए चुना जा सकता है। इस सप्ताह आप स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे, आप भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सप्ताह काफी अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपसे वरिष्ठ लोग आपकी काफी मदद करेंगे। शनिवार को किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। कला और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह का ज्यादातर समय परिस्थितियों को संभालने में व्यय हो सकता है। यदि किसी बड़े व्यवसाय में प्रवेश करना चाहते हैं तो आपको काफी सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत दांपत्य संबंधों को लेकर खराब हो सकती है। हालांकि कुल मिलाकर वैवाहिक जीवन काफी संतुलित रहेगा। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर हो जाएंगे। परिवार में क्लेश का माहौल हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से आप थोड़ा दुखी हो सकते हैं। यदि किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन का मेंटिनेंस जरूर करा लें। लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं।
सेहतः पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिल सकता है। प्रत्येक सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल भर कर अर्घ्य दें और सूर्य देव के 12 नामों का जप करें।
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)