
पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप
मेष राशिः मेष राशि के लोगों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ ऐं क्लीं सौं:" मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृषभ राशिः आपकी राशि वृषभ है और मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो लक्ष्मी जी के इस मंत्र ॐ ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का रोज एक माला जाप करें।
मिथुन राशिः इस राशि के लोगों के लिए मां लक्ष्मी के मंत्र ॐ क्लीं ऐं सौं मंत्र का जाप शुभ शुभफलदायी रहेगा।
कर्क राशिः कर्क राशि के लोगों को मां महालक्ष्मी की कृपा के लिए रोज एक माला ॐ ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करना चाहिए।
सिंह राशिः सिंह राशि के लोगों को यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना है तो उन्हें ॐ ह्रीं श्रीं सौं: मंत्र का जाप करना चाहिए।
कन्या राशिः इस राशि के लोगों को लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए ॐ श्रीं ऐं सौं मंत्र का रोज एक माला जाप करना चाहिए।
तुला राशिः तुला राशि के लोगों के लिए मां महालक्ष्मी के ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृश्चिक राशिः इस राशि के लोगों को लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी जी के मंत्र ॐ ऐं क्लीं सौं: का जाप करना चाहिए।
धनु राशिः धनु राशि के लोगों के लिए ॐ ह्रीं क्लीं सौं मंत्र का जाप करना शुभ रहता है।
मकर राशिः मकर राशि के लोगों को मां महालक्ष्मी के मंत्र ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं का जाप करना चाहिए।
कुंभ राशिः कुंभ राशि के लोगों को लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन राशिः इस राशि के लोग यदि लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें लक्ष्मी जी के मंत्र ॐ ह्रीं क्लीं सौं का जाप करना चाहिए।
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
Published on:
23 May 2024 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
