
Saptahik Rashifal July 26 to August 1 2026- नया सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, तो कुछ लोगों को हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत होगी। प्रेम, वैवाहिक जीवन, कारोबार, नौकरी और सेहत के लिहाज से यह सप्ताह हर राशि के लिए अलग संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक मेष से मीन राशि के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपके कई काम मनमुताबिक पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस वजह से आपके घर में उत्साह और खुशियां बढ़ेंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी ओर से लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब सफलता की ओर बढ़ेंगे। आफकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको पुराने निवेश से लाभ मिलने के आसार हैं। अगर आपकी धनराशि कहीं अटकी हुई है तो आपको वह वापस मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद किसी की सहायता से हल हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप परिवार या करीबी दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाजी महिलाएं अपनी योग्यता और मेहनत से अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगी। प्रेम जीवन में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। आपको करियर और कारोबार में विदेश से जुड़ी योजनाओं में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा और आपको बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। सप्ताह के बीच में कोई नया अवसर आपके लिए सफलता की राह खोलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती में ज्यादा रहने वाला है। कारोबारी वर्ग को मनचाहा लाभ मिल सकता है। हालांकि आपको इस समय जोखिम भरे निवेश से बचना जरूरी होगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता से भरपूर रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अचानक कार्यभार बढ़ने से अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि कोई भी फैसला गुस्से में न लें और छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। इस समय बेवजह खर्चे बढ़ सकते हैं। इस वजह से आपको आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। अनियोजित खर्चों से बचने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत तक परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आपकी खुद की सेहत भी मौसमी बीमारी या पुरानी समस्या के कारण प्रभावित हो सकती है इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में अधिक हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संतोषजनक रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कई अटके हुए काम पूरे होंगे। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोग अब बेहतर महसूस करेंगे, लेकिन अपनी दिनचर्या और खानपान में लापरवाही करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या वेतन वृद्धि से संबंधित अड़चनें दूर होंगी। सहकर्मी भी आपके साथ खड़े रहेंगे। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपकी बचत में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापारी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करेंगे और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह शुभ है। सप्ताह के अंत में अचानक यात्रा की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल या तीर्थ की यात्रा भी संभव है।
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपनी जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने से लाभ होगा। अगर आप किसी काम को आज की बजाय कल पर टालते हैं, तो इससे नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी सीनियर और जूनियर के बीच बहस होने की संभावना है। अचानक ट्रांसफर या नए कार्यभार के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। हालांकि आपकी सरलता और धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। सप्ताह के दूसरे हिस्से में स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की समस्या को लेकर मन परेशान रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, वरना चोट लग सकती है। गलत जगह हस्ताक्षर करने या झूठी गवाही देने से बचें, वरना आप फंस सकते हैं। बातचीत से संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझाना बेहतर रहेगा। लव पार्टनर और जीवनसाथी की भावनाओं को अहमियत दें।
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपकी को पुरानी समस्या हल हो सकती है, जिससे आपने मन को राहत मिलेगी। नौकरी या कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभ और प्रगति लेकर आने वाला है। करियर या कारोबार से जुड़े जातकों को नए कार्यों में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही पहले से व्यापार कर रहे जातकों की कार्य विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। जिससे नई और लाभदायक योजना में शामिल हो सकते हैं। कमीशन और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रस्ताव रखने वालों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। हाल की दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना भी बन सकती है।
तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह सपनों को पूरा करने के कई अवसर लेकर आएगा। लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को शुभचिंतकों की मदद से नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आप मेहनत और लगन से अपन काम पूरे करेंगे और परिणाम भी सकारात्मक होंगे। कारोबार में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं। अगर कोई कर्ज लिया था तो उसे इस सप्ताह चुकाने का अवसर मिल सकता है। सप्ताह के अंत में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विरोधी समझौते की पहल कर सकते हैं। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में करियर या व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए शुभ और लाभकारी साबित होगी। इस दौरान आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनके सहयोग से भविष्य में किसी लाभदायक योजना का हिस्सा बन सकते हैं। यही नहीं इस दौरान आपका अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। मौसमी या पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है इसलिए खानपान और दिनचर्या में सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से यह समय थोड़ी कठिनाइयों से भरा रह सकता है। अचानक आपके खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी या भावुकता से बचें। जीवनसाथी जीवन के उतार-चढ़ाव में आपका साथ और सहयोग देंगे।
धनु राशि के लोग इस सप्ताह अपने करीबी दोस्तों की मदद से कई अधूरे काम पूरे करने में सफल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला मित्र की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सरकार या प्रशासन से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आपके घर-परिवार में हर्ष का माहौल रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को कारोबार बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। सप्ताह के दूसरे हिस्से में आप समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रहेंगे। इस वजह से आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से जमीन-जायदाद संबंधी कार्य अधूरे हैं तो अब उनके पूरे होने की संभावना है। सेहत को लेकर सप्ताह का अंतिम हिस्सा कमजोर रहेगा। खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें। परिवार आपके प्रेम संबंध को विवाह के लिए स्वीकार सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी समझदारी से पूर्व में हुए किसी नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है और पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जिससे कोई पारिवारिक समस्या का समाधान निकल जाएगा। सप्ताह के बीच में करियर या व्यापार को लेकर छोटी-बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए सफल रहेगी। आपको धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं और आपकी आय में बढ़ोतरी भी होने के आसार हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय खासतौर पर शुभ रहने वाला है। उन्हें कार्यक्षेत्र और घर दोनों जगह सम्मान मिलेगा। कर्ज से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है। आपकी गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
ये सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आनंददायक होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात कर मन खुश रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ हो सकता है और बाजार में उनकी साख मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के दूसरे हिस्से में घर के लिए नई वस्तुएं खरीदने का योग बन सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। किसी बड़ी परेशानी की संभावना नहीं है।
यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर या कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इससे आपके घर का माहौल खुशहाल रहेगा। विदेश में पढ़ाई या व्यवसाय की तैयारी कर रहे लोगों के सामने आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और बचत में भी इजाफा होगा। कारोबारियों को सप्ताह की शुरुआत से ही मुनाफा मिलने के आसार हैं। यह समय निवेश के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के दूसरे हिस्से में व्यापार से जुड़ी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है या विरोधी समझौते की पहल कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह अनुकूल रहेगा। हाल की कोई दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने की संभावना है। यात्रा आनंददायक और यादगार रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।