राशिफल

Tarot Weekly Horoscope 28 June-4 July 2026: तुला से मीन राशि वालों के लिए नए अवसर या नई चुनौती? पढ़ें टैरो साप्ताहिक भविष्यफल

Tarot Weekly Horoscope 28 June-4 July 2026: जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो साप्ताहिक राशिफल। करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम, पारिवारिक जीवन और पूरे सप्ताह मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेत पढ़ें।
3 min read
Jun 27, 2026
Weekly Horoscope Tarot Reading
Tarot Weekly Horoscope : टैरो साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2026: तुला से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा जून-जुलाई का पहला सप्ताह (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Weekly Horoscope Tarot Reading (Tarot Weekly Horoscope 28 June-4 July 2026): जून और जुलाई के पहले सप्ताह में ग्रहों के साथ टैरो कार्ड्स के संकेत भी कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलावों की ओर इशारा कर रहे हैं। किसी के लिए सफलता और आर्थिक प्रगति के अवसर बन सकते हैं, तो कुछ लोगों को रिश्तों, स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि 28 जून से 4 जुलाई 2026 के बीच करियर, धन, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध और मानसिक स्थिति के लिहाज से आपका सप्ताह कैसा रहेगा, तो पढ़ें टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार तुला से मीन राशि तक का विस्तृत टैरो साप्ताहिक राशिफल।

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह तरक्की और सफलता लेकर आ सकता है। आपके लंबे समय के प्रयास अब रंग लाते नजर आ रहे हैं और किसी बड़ी बाधा का अंत हो सकता है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। और आर्थिक दृष्टि से समय शुभ रहेगा।

पारिवारिक वातावरण बेहद शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे मन को भी शांति मिलेगी। हालांकि, सप्ताह के मध्य में आग, बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधानी बरतने की विशेष आवश्यकता है। अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन अत्यधिक थकान या तनाव से बचें।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो संकेत देते हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्ताव आने या शादी को लेकर सकारात्मक बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है। जीवनशैली में सुधार होगा और नए भौतिक साधनों की प्राप्ति संभव है। लेकिन इस दौरान किसी भी अनैतिक कार्य या गलत संगति से बचना जरूरी होगा, नहीं तो प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है।

व्यवसायिक यात्राओं से बचें क्योंकि उनके परिणाम अपेक्षित नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक स्थिरता के लिए संयम और अनुशासन आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ मानसिक उलझनों और संबंधों में खटास का संकेत दे रहा है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। मित्रों या नजदीकी संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बहस और तकरार से बचें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

आर्थिक रूप से भी कुछ आकस्मिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। इस समय खुद को शांत रखने का प्रयास करें और किसी विश्वस्त व्यक्ति से सलाह लें। योग और ध्यान से मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह के टैरो रीडिंग के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से चलने का है। धन प्राप्ति की संभावना तो बनी हुई है लेकिन उसके साथ-साथ अनावश्यक खर्च और नुकसान भी मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, विशेषकर रियल एस्टेट या निर्माण से जुड़े कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं।

किसी जरूरी वस्तु की हानि या दुर्घटना की भी संभावना बन रही है इसलिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक मामलों में भी भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और कठोर शब्दों से बचें। धैर्य ही इस सप्ताह की कुंजी है।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर संबंधी मामलों में थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कोई योजना जो आपने लंबे समय से बनाई थी, उसमें देरी या असफलता संभव है। पारिवारिक और मित्र संबंधों में संवाद की कमी से दरारें आ सकती हैं वाणी पर संयम रखें और जल्दी प्रतिक्रिया देने से बचें।

मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है, इसलिए संयमित दिनचर्या अपनाएं। योग, ध्यान और प्रकृति के संपर्क में रहकर मन को शांत रखें। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। सप्ताह के अंत में राहत मिलने के संकेत हैं।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल

कार्ड्स का संकेत है मीन राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, जैसे अनिद्रा, मानसिक थकावट या अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी विवाद या टकराव की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। विरोधी इस सप्ताह सक्रिय रह सकते हैं और आपको भटकाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

हालांकि, यदि आप आत्मबल बनाए रखते हैं और निर्णय सोच-समझकर लेते हैं, तो सप्ताह के अंत तक हालात सुधर सकते हैं। ध्यान और सकारात्मक सोच से सफलता की राह खुल सकती है।

इस सप्ताह टैरो कार्ड्स कई राशियों के लिए नए अवसरों और चुनौतियों का संकेत दे रहे हैं। सही समय पर सही निर्णय, संयम और सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले परिस्थितियों का शांत मन से आकलन करना बेहतर रहेगा।