राशिफल

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई 2026 : इन 6 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह?

Saptahik Horoscope 10 May to 16 May 2026: साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई 2026 : मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से बन रहे मंगल आदित्य, बुधादित्य और गजलक्ष्मी राजयोग का असर तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा रहेगा, जानें इस सप्ताह का राशिफल।

4 min read
May 08, 2026
Weekly Rashifal 10 May to 16 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई 2026 (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Weekly Rashifal 10 May to 16 May 2026 : Saptahik Rashifal : मई 2026 का दूसरा सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस सप्ताह मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ राजयोग बनने जा रहे हैं, जिनका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। 11 मई को मंगल के मेष राशि में प्रवेश करते ही मंगल आदित्य राजयोग और त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, वहीं 15 मई को सूर्य और बुध के वृषभ राशि में आने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इसके अलावा 14 मई को शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश गुरु के साथ मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बनाएगा। ग्रहों की यह विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन में बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से 10 से 16 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल और किन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान।

ये भी पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई 2026: मेष से कन्या राशि तक जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल

तुला साप्ताहिक राशिफल | Tula Rashi Weekly Rashifal 10 May to 16 May 2026

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको सराहना मिलेगी, इससे आपको अतिरिक्त काम करने की ऊर्जा मिलेगी। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के बीच में शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपको अपमानित करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको सही रणनीति अपनाकर आगे बढ़ना होगा। साथ ही अपनी योजनाओं का पहले खुलासा करने से बचना होगा।

सप्ताह के अंत में माता-पिता के सहयोग से परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। अगर किसी से अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जाएगी। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। सुखी वैवाहिक जीवन बिताएंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल | Vrishchik Rashi Weekly Rashifal 10 May to 16 May 2026

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपना काम बहुत सावधानी से करना होगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी के सामने गुस्सा न दिखाएं। तालमेल बिठाकर काम करें। सप्ताह के बीच में कुछ कार्यों में असफलता मिल सकती है। इससे निराश हो सकते हैं। लेकिन आपको इससे बचना होगा। किसी की टीका टिप्पणियों के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। कार्यस्थल पर ही नहीं बल्कि निजी जीवन में भी शत्रुओं से बचें।

सप्ताह के अंत में परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा अच्छी रहेगी। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप सुख-सुविधाओं और विलासिता से जुड़ी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल | Dhanu Rashi Weekly Rashifal 10 May to 16 May 2026

धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते अधिक उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़ी जिम्मेदारियां सिर पर आ सकती हैं। इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। हालांकि आपको करीबी दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। वरना आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज भी मांगना पड़ सकता है। साजिश रचने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है, वे आपके मान सम्मान को हानि पहुंचा सकते हैं।

सप्ताह के अंत में कुछ समस्याएं अपने आप सुलझने लगेंगी। आप सावधानी के साथ ही आगे बढ़ें। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। जो आपको भविष्य में लाभ दिला सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल | Makar Rashi Weekly Rashifal 10 May to 16 May 2026

मकर राशि वालों पर महादेव की कृपा रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। संपत्ति से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इससे आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता अच्छा रहेगा।

सप्ताह के बीच में किसी महिला मित्र की मदद मिल सकती है। इससे आपकी आजीविका की दिशा में की गई कोशिशें सफल होंगी। इस दौरान तालमेल बनाकर किए गए कार्य अधिक लाभदायक सिद्ध होंगे। कोई अहम फैसला जल्दबाजी में न करें। सप्ताह के अंत में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी होगी। माता-पिता का सहयोग हर कदम पर मिलेगा।

छात्रों के लिए यह सप्ताह कोई अच्छी खबर लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल | Kumbh Rashi Weekly Rashifal 10 May to 16 May 2026

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा। घर और बाहर विवाद से बचें। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। अगर पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। दूसरों पर आंख बंदकर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा।

कार्यस्थल पर साथ मिलकर काम करें। सप्ताह के बीच में काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए परेशानी भरा रह सकता है। मौसमी बीमारियों से बचें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। वाहन ठीक से चलाएं। वरना चोट लग सकती है।

छात्रों और शोध कार्यों से जुड़े लोगों को सप्ताह के अंत में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह अच्छा रहेगा। जीवनसाथी मुश्किल समय में हमेशा आपके साथ रहेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल | Meen Rashi Weekly Rashifal 10 May to 16 May 2026

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह बहुत शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। घर के बड़ों और छोटों दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो कहीं से अप्रत्याशित रूप से सहयोग मिल सकता है। पहले से कारोबार कर रहे लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट के काम में लाभ की प्राप्ति होगी। युवाओं का अधिकतर समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

सप्ताह के अंत में करीबी दोस्तों से लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। राजनीति में आपका सिक्का चल सकता है। नौकरी में आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में आ रहीं रुकावटें दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

ये भी पढ़ें

शनि जयंती 2026: अयोध्या, उज्जैन में होगा 23 लाख मंत्रों का महायज्ञ, 13 साल बाद लौटा है एक संयोग
Also Read
View All