
Weekly Tarot Prediction 16 To 22 February: साप्ताहिक टैरो राशिफल में आप जान सकते हैं आने वाले समय में भाग्य साथ देगा या नहीं, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, करियर कैसा मोड़ लेगा। ग्रह गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा, साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणी में जानिए सभी सवालों के जवाब (Weekly Tarot Horoscope)
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 फरवरी के अनुसार नया सप्ताह मेष राशि के लोगों के लिए लाभ प्राप्ति की संभावनाएं लेकर आने वाला है। इसलिए आप जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर नहीं दिखाई देंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सौहाद्रपूर्ण रहेगा।
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 फरवरी के अनुसार नए सप्ताह में वृषभ राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस सप्ताह वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। पेट से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है। बाहर का खाना ना खाएं। वैवाहिक जीवन में कुछ खट्टा, कुछ मीठा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ेंः
साप्ताहिक मिथुन टैरो राशिफल 16 से 22 फरवरी के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आपके पार्टनर को आपके साथ की जरूरत है, उन्हें समय दें। बेकार के झगड़े से बचें। घर में तनाव हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होगा। व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
साप्ताहिक कर्क टैरो राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार फरवरी के इस सप्ताह में कर्क राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इस सप्ताह आप समाज के श्रेष्ठ कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करेंगे। कारोबारी सहयोगी, करीबी और मित्रों में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम-संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार 16 से 22 फरवरी के सप्ताह में सिंह राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। यह समय आपके लिए कसौटीपूर्ण है, इसलिए आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्य योजना के अनुरूप कार्य नहीं हो पाएंगे फिर भी जो नौकरी की तलाश में है उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
ये भी पढ़ेंः
कन्या राशि साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार का सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए बेहद लकी है। इस समय कन्या राशि वालों का प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। जीवनसाथी, बच्चों और बाकी परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा, घर में सुख शांति बनी रहेगी।