राशिफल

Weekly Tarot Horoscope 29 Jun To 5 Jul: अगले 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे, पढ़ें टैरो कार्ड रीडर की भविष्यवाणी

Saptahik Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड से भी आप भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान जान सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से साप्ताहिक टैरो राशिफल में जानिए आपके लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन (Weekly Tarot Horoscope 29 June To 5 July 2025)

3 min read
Jun 29, 2025
Saptahik Tarot Card Rashifal Predictions: साप्ताहिक टैरो राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2025 की भविष्यवाणी

Weekly Tarot Horoscope 29 June To 5 July 2025: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार 29 जून से 5 जुलाई 2025 के बीच कई राशियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। इन राशियों की उन्नति होगी और अच्छी आमदनी होगी। साप्ताहिक टैरो राशिफल में जानिए अपना भविष्य (Saptahik Tarot Card Rashifal)

साप्ताहिक मेष टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Aries)


मेष राशि के जातकों का ध्यान इस हफ्ते व्यावहारिक और प्रतिष्ठित लक्ष्यों पर रहेगा। इस हफ्ते आप थोड़ा भावुक हो सकते हैं। लेकिन आपको सलाह है कि भावुक होने से बचें वर्ना इस हफ्ते आपके हाथ से कई अच्छे अवसर निकल सकते हैं। घर, पारिवारिक सुरक्षा और चिंताओं में व्यतीत होगा।

साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Taurus)


वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। इस सप्ताह आपके यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। आपको सलाह है कि इस सप्ताह कोई भी जोखिम पूर्ण कार्य न करें, जो बाधाएं कार्यक्षेत्र में आ रहीं थीं, वह सोमवार को दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे।

साप्ताहिक मिथुन टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Gemini)


मिथुन राशि के लोगों के लिए सप्ताह सौम्य और ज्ञान भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको नई कामयाबी और तरक्की मिलने के भी योग बन रहे हैं। आपके सभी रूके हुए काम पूरे होंगे। नए वर्ष के अवसर पर पुरानी चीजों और आदतों को छोड़ें। उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं।

साप्ताहिक कर्क टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Cancer)


कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा। साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा। संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। रूके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।

साप्ताहिक टैरो राशिफल सिंह (Leo Weekly Tarot Horoscope)


सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह अनुसंधान से जुड़े कार्य इस सप्ताह के मुख्य पहलू हैं। शुक्रवार और शनिवार को आप थोड़ा महत्वाकांक्षी बनें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, नई खरीदारी के लिए भी समय अनुकूल है। नए लाभकारी संबंध बनेंगे। आरामदायक तरीके से काम करें।

साप्ताहिक टैरो राशिफल कन्या राशि (Virgo Weekly Tarot Horoscope)

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ खास अनुकूल नहीं रहने वाला है। आज आपका अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस सप्ताह पति पत्नी एक दूसरे के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। साथ ही इस सप्ताह आप अपने करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

साप्ताहिक टैरो राशिफल तुला राशि (Libra Weekly Tarot Horoscope)

तुला राशि के जातकों का व्यवहार इस सप्ताह काफी आक्रामक रहने वाला है। इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में कुछ खट्टा, कुछ मीठा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। गुरुवार को रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं।

साप्ताहिक वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल आदि बनाने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, रविवार को अंतरंग क्षेत्र में आपको निराशा हो सकती है। सोमवार को आप अपने अनुभव से जानकारी हासिल करेंगे।

साप्ताहिक टैरो राशिफल धनु राशि (Sagittarius Weekly Tarot Horoscope)


धनु राशि के जातकों का ध्यान इस सप्ताह काम के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी रहने वाला है। इस दौरान परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी। आपको सलाह है कि आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहें। अधिक खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको सलाह है कि अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। उन्हें यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Horoscope)


मकर राशि के जातकों का प्रभाव इस सप्ताह काफी ज्यादा रहेगा। घर हो या कार्यक्षेत्र दोनों की जगह आपका प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपकी करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आप जीत के पथ पर हैं।

साप्ताहिक कुंभ टैरो राशिफल (Weekly Aquarius Tarot Horoscope)


इस सप्ताह कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा। साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है।

साप्ताहिक मीन टैरो राशिफल (Weekly Pisces Tarot Horoscope)

मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। आज घर परिवार का वातावरण काफी सुखद रहने वाला है।

Also Read
View All

अगली खबर