रथ का निर्माण जयपुर के ऑटोमोबाइल नगर में किया गया, जिसमें पुरी के महारणाओं की पारंपरिक शैली और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम है। हाइड्रोलिक तकनीक के प्रयोग से इसकी ऊंचाई साढ़े चार फीट तक घटाई-बढ़ाई जा सकती है, जिससे यात्रा मार्ग में बिजली के तारों व कम ऊंचाई वाले दरवाजों से रथ सुरक्षित निकल सके। रथ का रंग संयोजन पुरी के रथ की भांति पीला, हरा, नीला और लाल रखा गया है, जिसे पारंपरिक सजावट से संवारा गया है।