राशिफल

Weekly Tarot Horoscope (3-9 May 2026): मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या किसकी किस्मत खुलेगी और किसे रहना होगा सतर्क? जानिए साप्ताहिक टैरो कार्ड्स का बड़ा संकेत

Weekly Tarot Rashifal (3-9 May2026): यह साप्ताहिक टैरो राशिफल ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह मेष से कन्या तक सभी राशियों के जीवन में बड़े बदलाव, नए अवसर और कुछ चुनौतियों के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

3 min read
May 02, 2026
Lucky and Unlucky Zodiac Signs This Week 3 May to 9 May|Patrika.com

Weekly Tarot Horoscope (3-9 May 2026): आज का 3 मई से शुरू हो रहा, साप्ताहिक टैरो राशिफल ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार मेष से कन्या तक सभी राशियों के जीवन में बड़े बदलाव और नए अवसर देखने को मिल सकते हैं। 3 मई से शुरू हो रहा त्रिपुष्कर, आडल, वरीयान और परिघ जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जो भाग्य को मजबूत करने वाले रहेंगे। वहीं चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर भावनाओं और निर्णयों पर गहरा असर डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह सफलता लेकर आएगा तो कुछ को सतर्क रहना होगा।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह मेष राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आप कठिन परिस्थितियों को समझदारी से संभाल लेंगे और आपके निर्णय प्रभावशाली साबित होंगे। नौकरी या व्यवसाय में आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, सप्ताह के अंत में मानसिक थकान या तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को थोड़ा आराम देना जरूरी होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अपनों की बातों को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी है। सिरदर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह धैर्य और संतुलन बनाए रखने का है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में समझदारी से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।सप्ताह के बीच में छोटी यात्रा के योग हैं, जो आपको मानसिक शांति देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन पुराने रिश्तों को लेकर मन में उलझन बनी रह सकती है। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। दिनचर्या संतुलित रखें, तभी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके दिमाग में नए आइडियाज आएंगे और आप किसी महत्वपूर्ण फैसले की ओर बढ़ सकते हैं। करियर में बदलाव या नई दिशा मिलने की संभावना है।सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रिश्ते मजबूत होंगे। बीच सप्ताह में कोई अचानक बदलाव आपको चौंका सकता है, लेकिन आप जल्द ही स्थिति संभाल लेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। बस तनाव से दूरी बनाए रखें।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पुराने मुद्दे दोबारा सामने आ सकते हैं, जिससे मन असमंजस में रहेगा। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी और कुछ नए मौके भी मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में सब सामान्य रहेगा, हालांकि किसी की बात दिल को लग सकती है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है। शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से उन्हें पार कर लेंगे। मध्य सप्ताह में नए प्रोजेक्ट या लक्ष्य की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। परिवार में रिश्ते और गहरे होंगे। प्रेम जीवन में स्पष्टता बनी रहेगी और अविवाहित लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस थकान या ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

कन्या राशि के लिए यह सप्ताह प्रगति और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। आपकी मेहनत और व्यावहारिक सोच आपको सफलता दिलाएगी।परिवार में शांति और तालमेल बना रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय खासतौर पर अच्छा है। स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान फायदेमंद रहेगा, क्योंकि सिरदर्द या थकान हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Swapna Shastra: कहीं आपके सपनों में तो नहीं छिपा धन का इशारा? जानें कौन से 5 सपने बदल देते हैं किस्मत
Also Read
View All