राशिफल

Weekly Tarot Rashifal : साप्ताहिक टैरो राशिफल 2026: मेष, वृष, मिथुन समेत इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा सप्ताह

Weekly Tarot Horoscope 31 May To 6 June 2026 : जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल। इस सप्ताह करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य में क्या रहेगा खास, पढ़ें टैरो कार्ड रीडर हीलर नीतिका शर्मा की भविष्यवाणी। (Saptahik Tarot Rashifal)

2 min read
May 29, 2026
Weekly Tarot Rashifal : Weekly Tarot Rashifal : साप्ताहिक टैरो राशिफल 2026: मेष, वृष, मिथुन समेत इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा सप्ताह (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Tarot Rashifal 31 May To 6 June 2026 : 31 मई से 6 जून के इस महत्वपूर्ण सप्ताह में ग्रहों की बदलती ऊर्जा और टैरो कार्ड्स का प्रभाव कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है। कुछ लोगों को करियर में नई जिम्मेदारियां और सफलता मिल सकती है, तो कुछ को आर्थिक मामलों और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रेम, धन, स्वास्थ्य और नौकरी से जुड़े फैसलों में यह सप्ताह कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल। (Weekly Tarot Horoscope)

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope June 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का भाग्यफल और उपाय

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Mesh Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धियों और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिलाने वाला साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी दक्षता और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा से आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। हालांकि कुछ करीबी लोग ईर्ष्यावश नकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े मामलों में आपको सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। निवेश सोच-समझकर करें, वरना नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा और रुके हुए शैक्षणिक कार्यों में प्रगति होगी। आमदनी स्थिर रहेगी और धीरे-धीरे आर्थिक संचय भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में किसी विषय पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम और समझदारी से व्यवहार करें।

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, इस सप्ताह मिथुन राशिवालों को अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है। लाभ में कमी के कारण तनाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए बातचीत करते समय पारदर्शिता बनाए रखें। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें और परिश्रम पर भरोसा बनाए रखें।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक कर्क राशिवालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत आर्थिक चुनौतियों से हो सकती है। व्यापार में मुनाफे के लिए अधिक प्रयासों की ज़रूरत पड़ेगी। बार-बार आने वाली रुकावटें मन को विचलित कर सकती हैं। मानसिक उलझन और असमंजस का अनुभव होगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे। संयम और मेहनत ही आपके लिए सफलता की कुंजी होगी।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Singh Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशिवालों के लिए यह सप्ताह व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें क्योंकि आपके सौदे उम्मीद के अनुसार सफल नहीं हो पाएंगे। पारिवारिक सहयोग की कमी के कारण मन अशांत रह सकता है। बेवजह की चिंता और गुस्से की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों या जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जो लोग राजनीति, प्रशासन या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं उनके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस हफ्ते आपके विरोधी शांत रहेंगे और आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। पुराने रोगों से राहत मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से सफलता आपके कदम चूमेगी।

ये भी पढ़ें

Rashifal 30 May 2026: आज का राशिफल, शुभ योग, चंद्र गोचर और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Also Read
View All