राशिफल

Weekly Tarot Rashifal 5 to 11 January: नए सप्ताह में वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए गुडलक, साप्ताहिक टैरो राशिफल में जानें भविष्य

Weekly Tarot Horoscope 5 to 11 January 2025: नया सप्ताह 5 से 11 जनवरी आपके लिए कैसा है, जानना चाहते हैं तो पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025। इसे पेश कर रहीं हैं अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा (Saptahik Tarot Rashifal)

2 min read
Weekly Tarot Horoscope 5 to 11 January 2025: साप्ताहिक टैरो राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 में जानिए भविष्यवाणी

Saptahik Tarot Rashifal 5 to 11 January 2025: टैरो कार्ड रीडिंग पाश्चात्य ज्योतिष की एक विधा है। इसमें कार्ड के संकेतों से भविष्य का आंकलन किया जाता है। आपकी राशि मेष से कन्या है तो नीतिका शर्मा से साप्ताहिक टैरो राशिफल में जानिए अपना भविष्य (Weekly Tarot Horoscope )

ये भी पढ़ें

Aquarius Yearly Tarot Horoscope 2025: कुंभ राशि के लिए नई सौगात लेकर आया है नया साल, मनोकामना होगी पूरी, व्यापार और नौकरी में लाभ


मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Aries)

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल 5 जनवरी से 11 जनवरी 2025 के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। नए सप्ताह में प्रियजन आपके सामने कुछ शर्तों के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने की बात कर सकते हैं।

इस सप्ताह विरोधियों और शत्रु पक्ष पर आपका प्रभाव रहेगा। लेकिन महत्वपूर्ण योजनाओं में देरी भी हो सकती है। थोड़ा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि अपनों से इस सप्ताह आपको धोखा मिल सकता है। भरोसा करें, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Taurus)

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल 5 जनवरी से 11 जनवरी 2025 के अनुसार वृषभ राशि के लोगों को नए सप्ताह में व्यावहारिक बनना होगा। फिलहाल आपको स्वास्थ्य और धन संबंधित मामलों में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। थोड़ा सतर्क होना होगा।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Gemini)

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल 5 जनवरी से 11 जनवरी 2025 के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक ठाक रहेगा।

हालांकि इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी गंभीर विषय पर चर्चा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कटुता का माहौल पैदा होगा। कार्यक्षेत्र में भी विपरीत परिस्थितियां पैदा होंगी। हालांकि, सप्ताह के बीच में स्थितियां बदलेंगी। सी के साथ आप राहत की सांस ले पाएंगे।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Cancer)

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कर्क राशि वाले उदास रह सकते हैं। नए सप्ताह में आपको आलोचना या शुभचिंतकों का विरोध झेलना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वर्ना आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह व्यापारिक सौदा करते समय धैर्य से काम लें।

सिंह राशि साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Leo)

सिंह राशि साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार विचारों की भिन्नता के कारण संबंधियों के साथ भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इस वजह से आपके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट आ सकता है। इस सप्ताह आप केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान दें तो अच्छा वर्ना हानि हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Virgo)

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ की कई संभावनाएं बनेंगी। इसलिए आप इस सप्ताह जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को लेकर कुछ गंभीर नहीं दिखाई देंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्द्रपूर्ण रहेगा।

साल भर का सभी राशियों का टैरो राशिफल जानना चाहते हैं तो देखें वीडियो

ये भी पढ़ें

Yearly Tarot Card Reading Pisces: मीन राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, वार्षिक टैरो राशिफल में जानें किन बातों में रहें सावधान

Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर