राशिफल

Weekly Tarot Horoscope 8 To 14 June: इस हफ्ते मेष और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, साप्ताहिक टैरो राशिफल में पढ़ें भविष्यवाणी

Saptahik Tarot Rashifal Prediction: टैरो कार्ड रीडिंग पश्चिमी ज्योतिष की विधा है। इसमें टैरो कार्ड के माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से साप्ताहिक टैरो राशिफल मेष से कन्या में जानिए अपना भविष्य (Weekly Tarot Horoscope 8 To 14 June 2025)

2 min read
Jun 07, 2025
Weekly Tarot Horoscope 8 To 14 June 2025: साप्ताहिक टैरो राशिफल 8 जून से 14 जून 2025 (Photo Credit: Freepik)

Weekly Tarot Horoscope 8 To 14 June 2025: आपकी राशि मेष से कन्या में से कोई है और आप जानना चाहते हैं कि अगले 7 दिन नौकरी, कारोबार, करियर, फैमिली लाइफ आपके अनुकूल है या नहीं तो पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल भविष्यवाणी मेष से कन्या 8 से 14 जून 2025 ( Saptahik Tarot Rashifal Prediction)

साप्ताहिक मेष टैरो राशिफल (Weekly Aries Tarot Rashifal)


मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह कार्य व्यवहार अच्छा रहने से उन्नति के अवसर आएंगे। साथ ही इस सप्ताह विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा। संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।

उपायः हनुमान जी की पूजा करें।
लकी नंबरः 1, 8
लकी कलरः लाल

साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल (Weekly Taurus Tarot Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह अधिक अनुकूल नहीं है। इसलिए अपने को सीमित दायरे में रखें, अपने दायरे का विस्तार न करें। यह बेहतर होगा अगर आप सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है।

ये भी पढ़ेंः

उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Gemini Tarot Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के इस सप्ताह खर्चे काफी ज्यादा रहने वाले हैं, जिस वजह से आप किसी भी काम में पूरा मन नहीं लगा पाएंगे। वैवाहिक रिश्तों में भी उठापटक चलती रहेगी। साथ ही इस राशि के विद्यार्थियों को जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह रिश्ते, विरोध और अवसर एक साथ आपके सामने आ सकते हैं तो तालमेल बनाकर चलें।

उपायः गणेश जी के मंदिर में पूजा कर दूर्वा चढ़ाएं।
लकी नंबरः 3,6
लकी कलरः पीला

साप्ताहिक कर्क टैरो राशिफल (Weekly Cancer Tarot Horoscope)

कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी मर्यादा का उल्लंघन न हो, इस बात का ख्याल रखना है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखने की जरूरत होगी। हालांकि, किसी वजह से रविवार को आपको निराशा हाथ लग सकती है। इस सप्ताह आपके अनुभव आपको कई नई तरह की जानकारी हासिल कराएंगे।

उपायः भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करें
लकी नंबरः 4
लकी कलरः दूधिया

साप्ताहिक सिंह टैरो राशिफल (Saptahik Singh Tarot Rashifal)


सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आपकी सेहत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि, परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी। धन के अपव्यय से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते।

उपायः श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा

ये भी पढ़ेंः

साप्ताहिक कन्या टैरो राशिफल (Saptahik Kanya Tarot Rashifal)

कन्या राशि के लोगों का प्रभाव, करिश्मा और सृजनात्मक प्रवृत्ति शिखर पर होगी। विद्यार्थियों के लिए समय उपयोगी साबित हो सकता है। उनकी रूचि पढ़ाई लिखाई में होगी। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापारियों के लिए भी समय उन्नति दिलाने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको लाभ के कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आप जीत के पथ पर आगे रहेंगे।

उपायः गणेश चालीसा का पाठ करें।

लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः हरा

Also Read
View All

अगली खबर