राशिफल

Weekly Tarot Rashifal : नए साल के पहले हफ्ते में वृश्चिक और धनु राशि वालों पर होगी खुशियों की बौछार!

Saptahik Tarot Rashifal 28 December 2025 To 3 January 2026 : तुला से मीन राशि तक का साप्ताहिक टैरो राशिफल। जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का अंत और नए साल 2026 का पहला हफ्ता। करियर, प्यार और सेहत की भविष्यवाणियां।

2 min read
Dec 26, 2025
Weekly Tarot Rashifal : साप्ताहिक टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Weekly Tarot Rashifal 28 December 2025 To 3 January 2026 : साल 2025 की विदाई और नए साल 2026 का स्वागत करने का समय आ गया है। टैरो कार्ड्स की रहस्यमयी दुनिया इस सप्ताह (28 दिसंबर 2025 - 3 जनवरी 2026) आपके लिए क्या संकेत दे रही है? जहां तुला राशि वालों को मानसिक उलझनों से बचकर रहना होगा, वहीं वृश्चिक और धनु राशि के लिए यह समय खुशियों और नई शुरुआत का है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आने वाले सात दिन चुनौतियों और अवसरों के मामले में कैसे रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : दिसंबर की विदाई और 2026 का स्वागत, गजकेसरी योग चमकाएगा इन 5 राशियों का भाग्य

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक उलझनों से भरा हो सकता है। मन में कई तरह के विचार आएंगे, जिससे फैसला लेना मुश्किल होगा। आपको कुछ भ्रम या गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय स्पष्टता पाने का है, ताकि आप सही रास्ते पर चल सकें। घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें। यह हफ्ता आपके लिए थोड़ा खर्चीला भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह समृद्धि और खुशियों से भरा रहेगा। आपके जीवन में प्यार और समृद्धि का योग बन रहा है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यह समय आपके निजी और व्यावसायिक जीवन में उन्नति के लिए अच्छा है। रिश्तों में भी गर्मजोशी और समझ बढ़ेगी। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई और रोमांचक शुरुआत का संकेत देता है। आपको अपने जीवन में साहस और नए रास्ते अपनाने होंगे, जो आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। अगर आपने कोई नया विचार या योजना बनाई है, तो उस पर आगे बढ़ने का समय आ गया है। अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा रखें। प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता सुखद रहेगा। हफ्ते के बीच में प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Makar Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता और पूर्णता की ओर इशारा करता है। आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई पुराना काम पूरा होने की खुशी मिलेगी। आप किसी पुराने संघर्ष से बाहर निकलेंगे और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। यह समय आपके आत्म-विकास और समृद्धि के लिए है।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह परिवर्तन ला सकता है। आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यह समय अनुकूल अवसरों को पहचानने और उनका फायदा उठाने का है। जो लोग नौकरी या व्यापार में बदलाव चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्म-मूल्यांकन करना का है। आपको अपने पिछले कामों और फैसलों पर विचार करना होगा। किसी पुरानी गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। यह समय आपके लिए एक नई शुरुआत का संकेत देता है। पुरानी आदतों को छोड़कर नए दृष्टिकोण से आगे बढ़ें। जीवनसाथी का व्यवहार कभी मीठा तो कभी खट्टा हो सकता है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

Taurus Yearly Horoscope 2026 : वृषभ राशिफल : इस साल खुलेगा किस्मत का ताला, करियर और धन में मिलेगी बंपर सफलता

Also Read
View All

अगली खबर