Saptahik Tarot rashifal 14 To 20 December 2025 : टैरो साप्ताहिक राशिफल: 14 से 20 दिसंबर 2025 तक मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का भविष्यफल जानें। सूर्य का धनु गोचर बनाएगा मंगल आदित्य राजयोग, करियर और धन लाभ के योग।
Weekly Tarot Reading 14 To 20 December 2025 : (टैरो साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 दिसंबर 2025) : दिसंबर 2025 का यह सप्ताह (14 से 20 दिसंबर) ज्योतिषीय और टैरो की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध की स्थिति में परिवर्तन 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी गहरा असर डालेगा। 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में गोचर से मंगल आदित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता और खूब धन लाभ के योग लेकर आ रहा है। आइए टैरो कार्ड्स के माध्यम से जानते हैं मेष से कन्या तक,की राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि के लोगों के लिए सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके व्यापार और कारोबार में ऐसी उन्नति देखने को मिलेगी। जिसका इंतजार आप काफी लंबे समय से कर रहे थे। हालांकि, इस हफ्ते आपके फिजूलखर्ची काफी ज्यादा रहने वाले हैं। देवदर्शन और तीर्थाटन की भी संभावना है। इस हफ्ते आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी प्रभावी, करिश्मा और सृजनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। बात करें विद्यार्थियों की तो पढ़ाई लिखाई में इस हफ्ते आपकी रुचि सबसे अधिक रहने वाली है। इतना ही नहीं आज आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ और उन्नति के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। आप जीत के पथ पर आगे बढ़ेगे।
मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह सभी कार्यों में सफलता मिलती जाएगी। साथ ही यह हफ्ता नौकरीपेशा जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। क्योंकि, उनके लिए इस हफ्ते तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा। साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है।
इस हफ्ते कर्क राशि के जातक कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आपको घर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। घर परिवार में किसी से आपका विवाद बढ़ सकता है। आपको सलाह है कि प्यार के इजहार में जल्दबाजी न करें, हो सकता है कि जिन भावनाओं को आप प्यार समझ रहे हैं, वे मात्र आकर्षण हों। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
सिंह राशि के लोगों का ध्यान इस हफ्ते व्यावहारिक और प्रतिष्ठित लक्ष्यों पर अधिक रहने वाला है। आप अपने टारगेट को लेकर इस हफ्ते सबसे ज्यादा फोक्स्ड रहेंगे। इस बीच आप किसी काम को लेकर थोड़ा भावुक हो सकते हैं। लेकिन, आपको भावुक होने से बचने की जरूरत है। इस सप्ताह का मध्य सप्ताह रोमांटिक और प्यार भरा बीतेगा। रविवार घर, पारिवारिक सुरक्षा और चिंताओं में व्यतीत होगा।
कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही प्रगतिशील कहा जा सकता है। इस सप्ताह आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। व्यापार में नई कामयाबी और तरक्की मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। लेकिन, आपको अपनी कुछ पुरानी आदतों को छोड़ना होगा। क्योंकि, यह आदत आपके लिए आने वाले समय में हानिकारक साबित हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए उनके अधिकारी उनकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं।