हॉट ऑन वेब

10 जॉब्स जिनसे आप रातोंरात लखपति-करोड़पति बन सकते हैं

जानिए महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए क्या हैं अच्छे कॅरियर ऑप्शन जिनका पैकेज भी न्यूनतम दस लाख रुपए से शुरू होता है।
3 min read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 2:31 PM IST
10 best career option to become millionaire

आज के गलाकाट प्रतियोगिता के दौर में सभी युवा अच्छी जॉब चाहते हैं। अच्छी जॉब से भी बड़ी बात है जॉब सिक्योरिटी तथा भविष्य की सुरक्षा। अगर इन तीनों चीजों को देखा जाए तो आज भी कई ऐसे सेक्टर्स हैं जिनमें जाने के बाद युवा अपने कॅरियर व भविष्य को लेकर सुनिश्चित हो सकते हैं। जानिए ऐसे ही 10 कॅरियर ऑप्शन्स के बारे में...

1. सिविल सर्विसेज
हाल के वर्षों में भारत में सिविल सर्विसेज सबसे आकर्षक कॅरियर ऑप्शन बनकर उभरा है जहां किसी खास फील्ड की डिमांड नहीं है वरन आदमी की मेहनत और लगन ही काम आती है। कोई भी ग्रेजुएट पास युवा आसानी से सिविल सर्विसेज का एग्जाम पास कर ऑफिसर बन सकता है।

2. लीगल कंसल्टेंट
आज जिस तरह से नए बिजनेस स्टार्ट हो रहे हैं और तकनीकी विविधता बढ़ रही है, उसी क्रम में लीगल कंसल्टेंट्स की डिमांड भी लगातार बढ़ती जा रही है। लीगल कंसल्टेंट बनना वर्तमान में काफी फायदे का सौदा बन गया है। युवा चाहे तो किसी अच्छी कंपनी में जॉब कर सकते हैं या फिर खुद की कंसल्टेंसी खोल सकते हैं।

3. इंवेस्टमेंट बैंकर
यह भी महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए एक अच्छा कॅरियर ऑप्शन बन कर उभरा है। इसमें युवाओं को बिजनेस एनालिस्ट, एसोशिएट, डायरेक्टर आदि पॉजिशन्स मिलती है जिनका पैकेज भी न्यूनतम दस लाख रुपए से शुरू होता है।

4. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
वैज्ञानिकों के अनुसार भविष्य की सबसे बड़ी क्रांति आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए आने वाली है। आज भी जो युवा इस फील्ड में है या इससे जुड़ चुके हैं, उनका भविष्य निश्चित है। आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस न केवल सबसे अच्छा कॅरियर ऑप्शन है वरन सबसे ज्यादा सैलेरी वाली जॉब भी प्रोवाइड करवा रहा है।

5. डेटा साइंटिस्ट
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बाद दूसरा सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर डेटा मैनेजमेंट का है, जहां कम्प्यूटर साइंस तथा डेटा मैनेजमेंट में एक्सपर्ट युवाओं की डिमांड बढ़ती जा रही है। सैलेरी के मामले में भी यह सेक्टर आम युवाओं को लुभा रहा है।

6. एस्ट्रोनॉमी
कुछ ही समय पहले अमरीका और चीन ने स्पेस आर्मी बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही एलन मस्क और जेफ बेजोस जैसे अरबपति भी स्पेस रिसर्च और टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में स्पेस साइंस सेक्टर में भी तेजी से ग्रोथ हो रही है। इस सेक्टर को ज्वॉइन करने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंज, मैथेमेटिक्स जैसे सब्जेक्ट्स में डिग्री होना अनिवार्य है।

7. एक्चुरियल साइंस
फाइनेंशियल सर्विस से जुड़े किसी भी बिजनेस के प्लान को बनाने में एक्चुरियल साइंस एक्सपर्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस सेक्टर में जॉब छोटे-मोटे लेवल पर नहीं मिलती वरन सीधे मैनेजमेंट लेवल से ही शुरूआत होती है। इसी तरह उनका पैकेज भी लाखों डॉलर में होता है जो दूसरे सेक्टर्स के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

8. मेडिकल प्रोफेशनल्स
मेडिकल भी युवाओं के लिए बहुत अच्छा सेक्टर है विशेष कर सर्जन्स बनने के इच्छुक युवाओं के लिए। उनके लिए न केवल भारत वरन यूरोप तथा अमरीका में जाने के अवसर मिलते हैं।

9. मोबाइल डवलपर
स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग ने मोबाइल डवलपर्स की डिमांड में इजाफा किया है। मोबाइल डवलपर के तौर पर आपको विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन्स डवलप करनी होती है। योग्यता और 5 से 6 वर्षों के अनुभव के बाद आप 20 लाख रुपए तक का पैकेज आसानी से पा सकते हैं।

10. एनर्जी सेक्टर
जब भी बात एनर्जी सेक्टर की आती है तो हम तेल, प्राकृतिक गैस, न्यूक्लियर प्लांट्स, इलेक्ट्रिसिटी और सोलर एनर्जी के बारे में सोचते हैं। वास्तव में ये सभी एनर्जी के ही अलग-अलग रूप हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एनर्जी सेक्टर आने वाले कई दशकों तक युवाओं के लिए आकर्षक कॅरियर बना रहेगा।

Published on: