Black Hole ब्रह्माण्ड को चलाने वाले इंजन माने जाते हैं जो पूरी की पूरी आकाशगंगा को चलायमान रखते हैं। इनका गुरुत्व बल इतना अधिक होता है कि इनके पास जाने वाली प्रकाश की किरणें भी वापस बाहर नहीं निकल पाती। इसलिए इनको देख पाना भी असंभव है। इन्हें केवल रेडिएशन तथा इनके आस-पास के प्रबल गुरुत्वीय बल के आधार पर ही अनुभव किया जा सकता है।
Black Hole को भौतिक विज्ञान की दुनिया का एक अनसुलझा रहस्य माना जाता है, जिनका निर्माण कैसा होता, उनके अंदर क्या है और वो वास्तव में क्या है, इन सवालों का जवाब अभी विज्ञान के पास नहीं है। इन तीनों वैज्ञानिकों ने Black Hole की थ्योरी को सुलझाने पर काम किया है, जिसके लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।