पैशन को पहचानें
कॅरियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक आपको अपने पैशन का पता नहीं होगा तब तक आप बेहतर कॅरियर की रणनीति नहीं बना सकते हैं। इसलिए आपको अपने कॅरियर गोल्स का पता होना चाहिए। इसका फायदा आपको हायरिंग के दौरान भी मिलेगा। आपकी स्किल्स और पैशन की बदौलत ही आपका काम तय किया जाएगा। इसलिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी स्किल्स को भी उसी ओर विकसित करने का प्रयास करें।