टेक्साॅस के हस्टन शहर में महिला जब घर का कूड़ा फेकने बाहर निकली तो साइकिल पर खड़ा एक शख्स उसे देखते हुए मास्टरबेट करने लगा।
नई दिल्ली: एक महिला जिसकी उम्र करीब 68 साल रही होगी। वह अपने घर का कूड़ा फेंकने के लिए बाहर निकली। वह कूड़ा फेंक ही रही थी कि अचानक उसकी नजर सामने साइकिल पर खड़े एक शख्स पर पड़ी। उस शख्स को देखते ही पहले तो महिला हैरान रह गई आैर उसने अपनी आंखें बंद कर ली। लेकिन, जब उसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने कुछ ऐसा किया, जिसे वह शख्स मरते दम तक नहीं भूल पाएगा।
महिला को देखते हुए गंदी हरकत करने लगा शख्स
मामला टेक्सॉस के हस्टन शहर का है। हस्टन पुलिस के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे महिला जब घर का कूड़ा फेकने बाहर निकली तो साइकिल पर खड़ा एक शख्स उसे देखते हुए मास्टरबेट करने लगा। यही नहीं वह महिला को गंदे इशारे भी करने लगा। पहले तो महिला ने इग्नोर करने की कोशिश की, लेकिन जब उसे शख्स की इस गंदी हरकत बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने उसे सबक सिखाने का फैसला ले लिया।
पहले समझाया, फिर कर दिया शूट
महिला ने उसे ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो अपने घर के अंदर से एक बंदूक लेकर आई और उसपर गोली चला दी।
घर में मौजूद थी महिला की 14 साल की पोती
महिला ने बताया कि वह शख्स घर के बाहर खड़ा था और अपनी पैंट उतारकर मास्टरबेट करने लगा। मैंने उसको समझाने की कोशिश की। उससे कहा कि वह घर से दूर चला जाए, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मैंने उसे गोली मार दी। महिला ने बताया कि उस वक्त घर में उसकी 14 साल की पोती मौजूद थी।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली शख्स के छाती पर लगी है। उसे तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।