
नई दिल्ली: हौसले बुलंद हों तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता है, फिर न उम्र आड़े आती है और न किसी तरह का डर। कुछ ऐसे ही हौसले को सलाम कर रहा है दुबई का सोशल मीडिया। दरअसल, जिस उम्र में लोग खटिया पकड़ लेते हैं उस उम्र में एक महिला ने हवा में उड़कर दिखाया है।
82 साल की महिला ने की स्काईडाइविंग
82 साल की हिडले दुबई में अपने परिवार से मिलने पहुंची थी। उन्होंने अपनी बकेट लिस्ट से एक आखिरी इच्छा पूरी करने की जिज्ञासा बताई। उनकी इच्छा आखिरी बार स्काईडाइविंग करने की थी। हिडले ने कहा, मैं हर साल अपने परिवार से मिलने दुबई आती हूं और आसमान में स्काईडाइवर्स को उड़ते देखती हूं। मैं भी हमेशा से ये काम करना चाहती थी। मैं आसमान से इस खूबसूरत शहर को देखना चाहती थी।
ऐसे ही लोगों को करती रहें प्रेरित
दुबई स्काईडाइव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा गया है, हमारे साथ स्काईडाइव करने के लिए शुक्रिया। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं और चाहते हैं कि आपक ऐसे ही लोगों को प्रेरित करते रहें।