हॉट ऑन वेब

96 साल की उम्र में अम्मा ने किया ऐसा काम, जिसने सुना कहा ‘दादी हो तो ऐसी’

96 वर्षीय वृद्धा ने ना सिर्फ स्कूल गई और परीक्षा दी बल्कि मौखिक टेस्ट में पहली रैंक भी हासिल की।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 9:15 AM IST
96 year old grandmother from kerala passed her first test
96 साल की उम्र में अम्मा ने किया ऐसा काम, जिसने सुना कहा 'दादी हो तो ऐसी'

नई दिल्ली। अगर दिल में लगन है तो उम्र बाधा नहीं बनती आप किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं। वैसे भी किसी महान इंसान ने कहा है कि शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती है। इच्छा शक्ति हो तो इसे किसी भी उम्र में ग्रहण किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया 96 वर्षीय इस होनहार छात्रा नहीं, जी हां! यह सच है इस छात्रा ने उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा कमाल कर के दिखा दिया जो अच्छे-अच्छे नहीं कर पाते। कहते हैं ज्ञान कि, मंदिर के दरवाजे हमेशा सबके लिए खुले रहते हैं। बता दें कि यह अद्भुत किस्सा सुनने को मिला है केरल से यहां की 96 वर्षीय वृद्धा ने ना सिर्फ स्कूल गई और परीक्षा दी बल्कि मौखिक टेस्ट में पहली रैंक भी हासिल की। 96 साल की करथायनी अम्मा ने अलाप्पुझा के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में दाखिल होने की परीक्षा दी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह परीक्षा उनके जीवन की पहली परीक्षा थी।

जानकारी के लिए बता दें कि, उन्होंने केरल साक्षरता मिशन के अक्षरलक्षम योजना के तहत परीक्षा दी और इसके साथ ही अपने ज़िले की सबसे बुजुर्ग परीक्षार्थी भी बन गईं। बता दें कि, 96 साल की करथायनी अम्मा ने तीन चरणों में हुई इस परीक्षा में जिसमें 30 अंक पढ़ने, 40 अंक लिखने और 30 अंक गणित के लिए था। अम्मा ने पढ़ने में पूरे के पूरे 30 नंबर प्राप्त किए। बता दें कि परीक्षा के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं लेकिन अम्मा की मानें तो उन्हें लिखित परीक्षा में भी पूरे अंक मिलेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अम्मा का कहना है कि इस परीक्षा में आए सवालों से ज्यादा ही तैयारी की थी जिसकी उन्हें बहुत ख़ुशी और भरोसा है कि वो लिखित परीक्षा में भी अच्छी रैंक लेकर आएंगी।

Published on: