एक शख्स मुंह में सिगरेट लेकर रॉकेट को हवा में छोड़ रहा है इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांता नंदा ( Susanta Nanda ) ने शेयर किया है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर एक वीडियो तेजी से वायरल ( Viral Video ) हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मुंह में सिगरेट ( Cigarette ) लेकर रॉकेट ( Rocket ) में चिंगारी दे रहा है और उसको हवा में लॉन्च कर रहा है।
हालांकि ये वीडियो ( Video ) पुराना बताया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर ( IFS Officer ) सुशांता नंदा ( Susanta Nanda ) ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक आदमी अपने हाथों में रॉकेट पटाखे को मुंह से जलाकर हवा में छोड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऑफिसर सुशांता ( Susanta ) ने लिखा है कि एक जगह पर खड़े होकर इस शख्स ने कई रॉकेट लॉन्च कर दिए।