मूंछों के पीछे का राज
पहले विश्व युद्ध के दौरान हिटलर एक खंदक में फंसा हुआ था। उस समय ही गैस अटैक हो गया। हिटलर ने बचने के लिए मास्क लगाया, वह मूंछों में फंस गया और मास्क को उतारने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस वाकये के बाद उसने अपनी मूंछें दोनों तरफ से कटवा लीं, ताकि दोबारा कभी ऐसा न हो सके।