हॉट ऑन वेब

शानदार नौकरी: घर में नये कपड़े पहन कर आराम से देखें TV, 25000 रुपये की मिलेगी सैलरी

-Work From Home: नौकरी को लेकर हर किसी के ख्वाब अलग-अलग होते हैं। -एक कंपनी कुछ इसी तरह की नौकरी ऑफर कर रही है। -जिसके तहत आपको घर बैठ कर टीवी ( Watch TV ) देखना होगा। -इसके बदले में कंपनी आपको सैलरी ( Salary ) भी देगी। -इस जॉब के लिए सिर्फ 12 अक्टूबर तक ही आवेदन किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2020, 5:37 PM IST
amazing job offer earn money while watch tv at home know details
शानदार नौकरी: घर में नये कपड़े पहन कर आराम से देखें TV, 25000 रुपये की मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली।
Work From Home: नौकरी को लेकर हर किसी के ख्वाब अलग-अलग होते हैं। बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ थोड़ी मौज-मस्ती, थोड़ा आराम और कुछ फुर्सत के पल भी शामिल हों तो सोने पर सुहागा हो जाए। लेकिन, क्या ऐसी नौकरी ( Work From Home Jobs ) मिलना संभव है? जी हां, एक कंपनी कुछ इसी तरह की नौकरी ऑफर कर रही है। जिसके तहत आपको घर बैठ कर टीवी ( Watch TV ) देखना होगा। इसके बदले में कंपनी आपको सैलरी ( Salary ) भी देगी। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए, क्योंकि इस जॉब के लिए सिर्फ 12 अक्टूबर तक ही आवेदन किया जा सकता है।

क्या करना होगा?
दरअसल, ब्रिटेन का एक लाउंजवियर ब्रांड की कंपनी यह जॉब लेकर आई है। यह कंपनी अपने कपड़े पहन कर बैठने के लिए पैसे दे रही है। इसके तहत आपको कंपनी के ब्रांड का लोअर और बाकी कपड़े पहन कर टीवी देखना होगा। इसके लिए कंपनी अच्छे कर्मचारियों की तलाश में है। एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के लाउंजवियर ब्रांड Pour Moi ने इस खास नौकरी की पेशकश की है।

कितनी मिलेगी सैलरी
कंपनी ने इसके लिए एक विज्ञापन भी जारी किया है कि कंपनी अपने कंफर्ट क्लोदिंग टेस्टर के लिए ऐसा करने जा रही है। कंपनी की तरफ से इस काम के लिए 300 यूरो तक दिए जाएंगे, जो भारतीय मुद्रा में करीब 25,895 रु हैं।

10 घंटे करना होगा काम
कंपनी के विज्ञापन में कहा गया है कि अगर कोई कंपनी में काम करना चाहता है और सेलेक्ट होता है तो उसे ये काम करना होगा। सोफा या बेड पर बैठ कर या लेटकर अपने फेवरट टीवी शो के तीन एपिसोड देखने हैं। सोफा पर बैठे हुए वाइन का ग्लास या चॉकलेट ड्रिंक पीना होगा। अपने लिए चाय बनाएं या कोई भी गर्म पेय बनाएं। कम से कम 10 मिनट के लिए अपने फोन पर सोशल मीडिया पर टाइम बिताएं। जिन लोगों का चुनाव होगा उन्हें दिन में कम से कम 10 घंटे तक इस ब्रांड के कपड़े पहनने होंगे और फिर एक रिपोर्ट देनी होगी कि पूरे दिन कब-कब क्या किया।

Published on: