हॉट ऑन वेब

सामने आया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का चेहरा, खोज के लिए लंदन के सर्जन ने खास तकनीक का किया इस्तेमाल

दुनिया में किसका चेहरा सबसे खूबसूरत है? क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं। अगर नहीं तो अब जान जाएंगे। क्योंकि साइंस ने भी इस बात का जवाब दे दिया है आखिर दुनिया में किस महिला का चेहरा सबसे खूबसूरत है और इसके पीछे की वजह क्या है?

3 min read
Jun 21, 2022
Amber Heard Most Beautiful Face In The World London Surgeon Find With Latest Technique

कई महिलाएं खुद को काफी खूबसूरत मानती हैं। यही नहीं दुनियाभर में उनकी खूबसूरती की तारीफ भी की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वाकई दुनिया में सबसे खूबसूरत चेहरा किसका है? अगर नहीं तो अब जान जाएंगे क्योंकि साइंस ने भी इस सवाल का जवाब दे दिया है। इतना ही नहीं साइंस ने ये भी बताया कि आखिर इस महिला का चेहरा सबसे खूबसूरत क्यों है। State of the art face mapping data के मुताबिक, खूबसूरती में मामले में अमरीकी अभिनेत्री अंबर हर्ड का चेहरा दुनिया की सबसे खूबसूरत चेहरा है। किम कार्दशियन और ब्रिटिश सुपरमॉडल केट मॉस भी इस रेस में उनके पीछे रह गई हैं।

इस आधार पर तय हुआ सबसे खूबसूरत चेहरा
दरअसल चेहरे की खूबसूरती को मापने के लिए भी खास तरीका अपनाया गया। Beauty Phi के ग्रीक गोल्डेन रेश्यो के जरिए चेहरे की खूबसूरती को मापा गया। दरअसल कई वर्षों से इसे ही परफेक्ट चेहरा मापने का सीक्रेट फॉर्मूला माना जाता रहा है।

यह भी पढ़ें - भारत का वो इलाका जहां उल्टी दिशा में चलती है घड़ी की सुईयां, शादी के लिए फेरे भी उल्टे लेता है कपल

इस फॉर्मूले ने बताया कितने फीसदी एक्यूरेट है चेहरा
इस खास फॉर्मूले के जरिए इस बात का पता लगाया गया कि, 36 वर्षीय अंबर का चेहरा आखिर उनके पैमाने पर कितने फीसदी एक्यूरेट है। इसके मुताबिक अंबर का चेहरा 91.85 फीसदी सटीक पाया गया।

अंबर का ये टेस्ट लंदन के सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने किया था। उनके मुताबिक, यह टेस्ट लेटेस्ट फेशियल मैपिंग टेक्निक के जरिए किया गया।

12 बिंदुओं पर तय हुआ सबसे खूबसूरत चेहरा
तस्वीरों में, उनकी आंखें, भौहें, नाक, ओठ, ठुड्डी, जबड़ा और फेशियल शेप को मापा गया। चेहरे के 12 मार्कर प्वाइंट को एनालाइज किया गया।

दरअसल ग्रीक्स का मानना है कि सभी नेचुरल चीजों में रेश्यो होता है। वे मानते हैं कि दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरे का सीक्रेट फॉर्मूला भी इसी में है।

लंदन में सेंटर फॉर एडवांस फेशियल कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी के प्रमुख डॉ जूलियन डी सिल्वा की मानें तो, एक नए कंप्यूटर मैपिंग टेक्निक के इस्तेमाल के जरिए, हम लोगों ने खूबसूरत चेहरे के पीछे के कुछ रहस्यों को खोज निकाला है।

खूबसूरती में दूसरा और तीसरा स्थान इनका
इसी तकनीक के जरिए दुनिया में खूबसूरत चेहरे की रेस में दूसरे और तीसरे नंबर का भी खुलासा किया गया। खूबसूरती में किम कार्दिशियान दूसरे नंबर पर रहीं। उनका चेहरा 91.39 फीसदी एक्यूरेट है।

वहीं इस दौड़ में तीसरा नंबर केट मॉस का रहा जिन्हें फॉर्मूले के मुताबिक, 91.06 फीसदी एक्यूरेसी मिली।

यह भी पढ़ें - रेस्त्रां ने वेटर की वेकेंसी के साथ निकाला अनूठा ऑफर, मिलेगा मुफ्त iphone SE

Published on:
21 Jun 2022 04:57 pm
Also Read
View All