एक अच्छी स्टेबल जॉब मिलना आज के दौर में काफी मुश्किल है। लोगों कड़ी मशक्कत करते हैं तब जाकर उन्हें एक अच्छी नौकरी मिलती है। अच्छी नौकरी मतलब अच्छा वेतन और सुविधाएं। सुविधाएं जैसे मेडिकल अलाउंस या इंश्योरेंस, छुट्टियां और बोनस आदि शामिल होता है। जिस तरह कर्मचारी अच्छी नौकरी की तलाश में रहते है वैसे कंपनियों को अच्छे कर्मचारियों की तलाश रहती है। यही वजह है कि अच्छे कर्मचारियों के लिए कंपनियां लुभावने ऑफर देती है। ऐसा ही एक ऑफर एक रेस्त्रां ने दिया है। अपने यहां वेटर की वेकेंसी निकालने वाली ये कंपनी कर्मचारियों को मुफ्त आईफोन दे रही है।