चकाचौंध की इस दुनिया में हर कोई अमीर बनना चाहता है। अमीर बनने के लिए ही दिन रात हर शख्स मेहनत भी कर रहा है। कई बार तो हम अमीर बनने का सपना भी देखते हैं। लेकिन कुछ लोग इस सपने को हकीकत में बदल देते हैं। कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ।
अमीर बनने के लिए हर कोई दिन रात खूब मेहनत करता है। अमीर बनने का सपना भी देखता है, कि काश उसके पास इतनी दौलत आ जाए कि उसे दुनिया का हर सुख सुविधा मिले। कुछ लोग इस मुकाम को हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं तो कुछ लोगों को रातों रात वो सबकुछ मिल जाता है। कुछ ऐसा ही एक सपना एक शख्स ने नींद में देखा। खास बात यह है कि, जब वो नींद से उठा तो उसकी ये सपना हकीकत में तब्दील हो गया। रातों रात ये शख्स करोड़ पति बन गया। एक ही रात में सपना देखने के बाद इस शख्स पर दौलत की बारिश हो गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
रातों रात करोड़पति बनने की ये कहानी, अमरीका के एक शख्स की है। ये शख्स वर्जीनिया में का रहने वाला है। अलोंजो कोलमैन नाम के इस व्यक्ति ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि, एक रात उसे अमीर बनने का सपना आएगा और वो सपना हकीकत में तब्दील हो जाएगा।
दरअसल कोलमैन को एक दिन पहले नींद में सपना आया है कि जो लॉटरी वो खरीदता है वो खुल जाती है और वो रातों रात करोड़पति बन जाता है। सुबह नींद से उठने के बाद कोलमैन को सपना याद रहा। बस फिर क्या था। कोलमैन ने किस्मत आजमाने के लिए लॉटरी की टिकट खरीद लिया। कोलमैन की ये कोशिश रंग लाई और उसने सीधे जैकपॉट ही जीत लिया।
यह भी पढ़ें - दुखी और आलसी लोगों के लिए बंपर भर्ती, नौकरी का विज्ञापन देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
सिर्फ डेढ़ सौ रुपए में खरीदी गई लॉटरी टिकट से करीब 2 करोड़ की रकम जीत ले गए कोलमैन। लॉटरी का जैकपॉट जीतने के बाद रिटायर्ड कर्मचारी कौलमैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सपने के आधार पर ही चुना लॉटरी नंबरों का सेट
कोलमैन को अपना सपना अच्छे से याद था। यही वजह है कि उसने अपनी लॉटरी का सेट वैसा ही खरीदा जैसा कि उन्होंने सपने में देखा था।
बैंक ए मिलियन ड्राइंग में खेले गए दांव में उन्होंने 13-14-15-16-17-18 नंबरों का सेट इस्तेमाल किया और बंपर राशि जीतने में कामयाब रहे, हालांकि वो बोनस अंक से चूक जरूर गए लेकिन ढाई सौ डॉलर यानि करीब 2 करोड़ की लॉटरी लगना कम बात नहीं।
टॉप 3 पुरस्कार पहला करीब साढ़े 6 करोड़, 3 करोड़ 94 लाख और तीसरा 2 करोड़ का है। कोलमैन ने बताया कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने सपने के आधार पर नंबर का दांव खेला और बड़ी रकम के हकदार बने।
अपने सपने का हासिल करने के लिए उन्होंने मात्र 2 डॉलर यानि की 158 रुपए ही खर्च किए और 2 करोड़ का जैकपॉट जीत गए।
यह भी पढ़ें - दुनिया के 5 अनोखे Micronation, महज 30 लोगों की आबादी से बना है एक देश