क्या आपको पता है एक शख्स ने एक साथ एक दो नहीं बल्कि 9 लड़कियों के साथ शादी की है। खास बात यह है कि ये शख्स इन सभी पत्नियों के साथ खुशी से रह भी रहा है। इससे भी ज्यादा खास यह है कि इस शख्स ने सभी पत्नियों को एक जैसा वक्त देने के लिए खास टाइम टेबल भी बनाया है।
अकसर पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक की खबरें सुनने, पढ़ने को मिलती हैं। कई बार तो पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर जोक भी बनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक शख्स ऐसा भी है जिसने एक दो नहीं बल्कि एक साथ नौ लड़कियों से शादी की है। अमरीका के इस शख्स ने हाल में खूब सुर्खियां भी बंटोरी थीं। दरअसल खास बात यह है कि ये शख्स ना सिर्फ एक साथ इन लड़कियों से विवाह रचा चुका है बल्कि इनको एक जैसे वक्त भी देता है। इसके लिए बकायदा इस शख्स ने एक खास टाइम टेबल भी बनाया है। हालांकि अब इस टाइम टेबल को खुद इसी शख्स ने तोड़ा है। इसके पीछे भी बड़ी वजह है।
आर्थर ओ उर्सो (Arthur O Urso) की नौ पत्नियां हैं और अब वह सभी को बराबर टाइम नहीं दे पाने की वजह से परेशान हैं। दरअसल शादी के बाद से ही आर्थर लगातार अपनी पत्नियों के एक जैसा समय दे रहे थे। इसके लिए उन्होंने बकायदा एक टाइम टेबल भी बनाया था।
यह भी पढ़ें - महिला रूममेट की चाहत में शख्स ने रखी अजीब शर्तें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
पत्नियों की डिमांड पर आर्थर ने सभी को बराबर समय देने के लिए एक 'प्यार का टाइम टेबल' बनाया। ऐसा इसलिए, ताकि वह सभी पत्नियों से प्यार करने के लिए सही रूटीन बना सके।
अब खबर सामने आ रही है कि, आर्थर का ये प्लान उसके काम नहीं आया। आर्थर ने प्यार का टाइम टेबल इसलिए बनाने का फैसला लिया, ताकि किसी पत्नी को बुरा न लगे। उन्होंने कहा, 'शादी के बाद हमारी लाइफ काफी मजेदार थी। मैंने सभी पत्नियों को प्यार करने के लिए अप्वाइंटमेंट दिया, लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुआ।
इस वजह से बंद किया टाइम टेबल
आर्थर की मानें तो इस टाइम टेबल को फॉलो करने में कई सारी दिक्कतें आईं। कभी-कभी तो मुझे ऐसा महसूस होता था कि मुझे दवाब में अपनी पत्नियों को प्यार करना पड़ रहा है।
सभी को समय देने के बावजूद भी कोई न कोई पत्नी किसी बात पर नाराज हो रही थी।' यही नहीं 9 में से एक पत्नी ने तो तलाक की मांग की है। आर्थर ने आखिर में कहा कि टाइम टेबल वाला प्यार हमारे लिए सही नहीं था। इस वजह से मैंने इस शेड्यूलिंग सिस्टम को बंद कर दिया।
गिफ्ट को लेकर थोड़ी मुश्किल
आर्थर बताते हैं वैसे तो अपनी सभी पत्नियों के साथ खुश हूं। लेकिन कई बार इनको गिफ्ट देने को लेकर मैं थोड़ा मुश्किल में आ जाता है। ये समझ नहीं आता कि किसको कौनसा गिफ्ट दूं जो उसे अच्छा लगे। इस दौरान ये भी ध्यान रखना पड़ता है कि ये गिफ्ट दूसरी पत्नी को दिए गिफ्ट ज्यादा महंगा या सस्ता ना हो।
यह भी पढ़ें - प्राइवेट जेट में यात्रा के दौरान क्या करते हैं लोग? एयर होस्टेस ने खोले चौंकाने वाले राज