हॉट ऑन वेब

सावधान! गूगल पर भूल कर भी ना करें इन्हे सर्च, पहुंचा देगी सीधा जेल

आज कुछ भी सर्च करने के लिए गूगल की मदद ली जाती है। आज के दौर में गूगल सबसे बड़ा जानकारी का पिटारा बना हुआ है। मगर अब यहां पर कुछ भी सर्च करना भारी पड़ सकता है। कुछ चीजें ऐसी है जिनको आप सर्च करते है आप अपराधी माने जाएंगे और आपको जेल भी सकता है।

2 min read
Google Search

आज इंटरनेट आम आदमी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। मौजूदा समय में हर व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। आज किसी भी चीज का पता लगाने या उसके बारे में जानने के लिए लोग गूगल पर सर्च करते है। बड़ी आसानी से उनको सारी जानकारी मिल जाती है। इंटरनेट के बहुत से फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। हालांकि गूगल पर सर्च करने की वजह से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। यहां तक की आपको जेल भी हो सकती है। आज आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में गूगल पर भूलकर भी सर्च नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते तो आपको पछताना पड़ सकता है।

बम कैसे बनाएं
अगर आप गूगल पर यह सर्च करते हैं कि बम को कैसे बनाया जाए। आप मुसीबत में पड़ सकते है। ऐसा करने से आप सुरक्षा एजेंसी के रडार पर आ जाएंगे। इसके बाद आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है।

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी
केंद्र सरकार ने पिछले कुछ सालों से अश्लील कंटेंट को इंटरनेट पर बैन कर दिया है। अगर आप चाइल्ड पॉर्नोग्राफी यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट ढूंढते है, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। अपने देश में इसको सख्त कानून बनाया हुआ है। आपको POSCO एक्ट के तहत जेल की हवा खानी पड़ सकती है। गूगल पर ऐसा कुछ भी सर्च करते हुए पकड़े जाते हैं तो 5 से 7 साल की जेल का प्रावधान है।


यह भी पढ़ें- इन देशों के आप भी बन सकते है नागरिक, बस दिखाना होगा भारतीय पासपोर्ट



गर्भपात के बारे में सर्च करना पड़ेगा भारी
गूगल पर गर्भपात से जुड़ी जानकारी सर्च करना कानून अपराध है। अगर कोई एसा करता है तो वह मुश्किल में पड़ जाएगा। भारत में सरकार ने गर्भपात को लेकर सख्त कानून बना रखा है। डॉक्टर की मंजूरी के बाद ही केवल ये संभव है, इसीलिए अगली बार ऐसा कुछ भी सर्च करने से पहले सोचें।

यह भी पढ़ें- ये पक्षी जमीन पर कभी नहीं रखता पैर, पेड़ों से ही बुझाता है प्यास



Published on:
16 May 2022 03:31 pm
Also Read
View All