हॉट ऑन वेब

बारिश में किस कर रहे थे लड़का-लड़की तभी एक शख्स ने खींच लिए फोटो, फिर जो हुआ…

इस तस्वीर में एक प्रेमी जोड़ा दिखाई दे रहा है जो बारिश में किस कर रहा था लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से जमकर बवाल हो रहा है
2 min read
Jul 28, 2018
bangladesh couple kissing
बारिश में किस कर रहे थे लड़का-लड़की तभी एक शख्स ने खींच लिए फोटो, फिर जो हुआ...

नई दिल्ली: बांग्लादेश में इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद पूरे बांग्लादेश में जमकर विवाद हो रहा है। बता दें कि इस तस्वीर में एक प्रेमी जोड़ा दिखाई दे रहा है जो बारिश में किस कर रहा था लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से जमकर बवाल हो रहा है और अब तो ये मामले दुनियाभर के मीडिया में भी आ गया है।

जानकारी के मुताबिक़ इस तस्वीर में जो प्रेमी जोड़ा दिखाई दे रहा है वो मॉनसून के दौरान ढाका विश्वविद्यालय में बैठा हुआ था और यहां पर ये दोनों किस कर रहे थे तभी वहां पर फोटो की तलाश में भटक रहे बांग्लादेश की न्यूज 18 वेबसाइट के फोटों जर्नलिस्ट जिबॉन अहमद ने किस करते हुए इस कपल की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली।

तस्वीरें खींचने के बाद अहमद वहां से निकल गये और सीधा अपने एडिटर के पास पहुंचे और इस तस्वीर को अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करने की बात करने लगे लेकिन एडिटर ने इस तस्वीर को साख का हवाला देते हुए पब्लिश करने से मना कर दिया जिसके बाद अहमद ने उन्हें समझाया कि इस तस्वीर में कोई भी खराबी नहीं है बल्कि ये तस्वीर तो प्यार का प्रतीक है और ऐसे में इसे पब्लिश किया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद भी एडिटर ने अहमद की फोटो को पब्लिश नहीं किया।

आखिर में थक-हारकर अहमद ने किस करते हुए इस प्रेमी जोड़े की इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया जिसे देखते ही देखते हजारों लोगों ने शेयर कर दिया। बता दें कि इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद अहमद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनके साथ काफी मारपीट भी की, यही नहीं उनके ऑफिस में उनका आईकार्ड और कंपनी का लैपटॉप भी उनसे वापस ले लिया गया। खैर जब उनपर हुए हमले की बात उन्होंने एडिटर को बताई तब उन्होंने अहमद को कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया।

बता दें कि इस तस्वीर में दिखाई दे रहे कपल को उनकी वायरल हो रही तस्वीर से कोई आपत्ति नहीं है इसके बावजूद भी लोग इस तस्वीर को खराब बता रहे हैं। इस पूरी घटना के बाद अहमद काफी डरे हुए हैं और उन्हें फिर से अपने ऊपर हमले का डर सता रहा है।

Published on:
28 Jul 2018 12:30 pm