
जिसे चूहा समझ Video बना रही थी महिला, वो निकला भयानक जीव
नई दिल्ली: दुनिया में विभिन्न प्रजातियों के कई सारे जीव पाए जाते हैं जो देखने में काफी अजीब होते हैं, ऐसे ही एक जीव हो हाल ही में देखा गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इंग्लैण्ड की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक भयानक से दिखने वाले जीव का वीडियो पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। ये जीव इतना भयानक है कि पहले कभी आपने ऐसे किसी जीव को नहीं देखा होगा।
बता दें कि यह वीडियो इंग्लैंड के साउथैम्पटन में रहने वाली बेक्स डीन नाम की महिला ने पोस्ट किया है जिसमें उसके घर की दीवार के कोनों में एक बेहद ही भयानक जीव दिखाई दे रहा है जिसे पहले तो वो कोई चूहा समझ रही थीं लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वो चूहा नहीं है बल्कि किसी और प्रजाति का भयानक जीव है। दरअसल बेहद ही अजीब से दिखने वाले जीव की ना तो कोई आंख थी और ना ही उसके पैर थे, लेकिन इस जीव में चूहे जैसी एक पूंछ जरूर थी।
पहले तो बेक्स इस जीव को देख कर डर गयी थीं लेकिन फिर उन्होंने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और उस जीव का वीडियो बनाने लगीं। इसके बाद बेक्स को समझ में आया कि ये कोई चूहा नहीं है बल्कि ये एक प्रकार का रेंगने वाला मैगेट है जो पतंगे में बदल जाता है, लेकिन पूंछ की वजह से यह चूहे जैसा दिखाई दे रहा था।
बता दें कि बेक्स ने जब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तब सैकड़ों लोगों ने इसपर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कमेंट में कोई इस जीव को अजीब और भयानक कह रहा था तो कोई इससे छुटकारा पाने की बात कर रहा था। बता दें कि इस महिला का वीडियो सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं।
Published on:
28 Jul 2018 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
