हैवानियत का शिकार हुई ज़्यादातर बच्चियों ने ब्रजेश ठाकुर को ही मुख्य आरोपी बताया है। बच्चियों ने बताया कि उनका रेप करने वालों में बालिका गृह के साथ-साथ बाहर के लोग भी शामिल थे। बच्चियों ने तोंद वाले अंकल और मूंछ वाले अंकल का नाम लेते हुए आपबीती सुनाई। कई बार तो बच्चियों को रात होते ही किसी दूसरी जगह पर ले जाया जाता था। बता दें कि इस पूरे काले दास्तां का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सेवा संकल्प और विकास समिति नाम से एनजीओ चलाता है। ब्रजेश का एनजीओ ही बिहार के इस नरक से भी बद्तर बालिका गृह को चलाती है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर, नेहा कुमारी, किरण कुमारी सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।