30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

130 साल पुराने घर के पीछे था रहस्यमयी गड्ढा, अंदर झांकने पर दिखा ऐसा नज़ारा कि पैरों तले खिसक गई ज़मीन

घर के पिछले हिस्से में मौजूद उस गड्ढे के बारे में रिज को पहले कोई जानकारी नहीं थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Jul 22, 2018

hole

130 साल पुराने घर के पीछे था रहस्यमयी गड्ढा, अंदर झांकने पर दिखा ऐसा नज़ारा कि पैरों तले खिसक गई ज़मीन

नई दिल्ली। हमारे आस-पास न जाने कितनी ऐसी चीज़ें होंगी, जिनके बारे में न तो हम जानने की कोशिश करते हैं क्योंकि हम उनमें किसी भी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं रखते। लेकिन एक शख्स ऐसा है जिसे अपने आस-पास एक ऐसा गड्ढा दिखा, जो खुद में कई सारे रहस्यों को समेटा हुआ था। पूरा मामला इंग्लैंड के सफोल्क शहर है, जहां रहने वाला रिज कार्टर ने हाल ही में एक मकान खरीदा था। यह मकान 130 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसका निर्माण 1888 में कराया गया था। 130 साल पुराना यह मकान देखने में भी थोड़ा अजीब था। एक दिन रिज मकान के पीछे वाले खाली हिस्से में टहल रहे थे, तभी उनकी नज़र वहां एक गड्ढे पर पड़ी।

घर के पिछले हिस्से में मौजूद उस गड्ढे के बारे में रिज को पहले कोई जानकारी नहीं थी। रिज ने जब गड्ढे के अंदर झांक कर देखा तो उन्हें कुछ अटपटा लगा, क्योंकि उसमें ईंटों से बनी एक गोल दीवार दिखी। देखने में तो वह एक कूंए जैसा ही दिख रहा था। लेकिन रिज ने उसके अंदर का पूरा हिसाब-किताब देखने का मूड बनाया और उसे खोद दिया। खुदाई के बाद रिज को गड्ढे में एक छह फीट गहरा और चार फीट चौड़ा चैंबर मिला। चैंबर में एक चार या छह इंच का पाइप भी था, जो घर की ओर ही जा रहा था।

रिज को गड्ढे के अंदर पत्थर का एक बड़ा सा ढक्कन भी मिला। इतना ही नहीं गड्डे की खुदाई के बाद रिज को वहां से एक धातू का बटन के साथ और भी कई अन्य चीज़ें मिली। रिज ने गड्ढे से मिली सभी चीज़ों को इकट्ठा करके उनकी फोटो क्लिक की और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। रिज ने गड्ढे की भी फोटो पोस्ट की और वह अब इन सभी रहस्यमयी चीज़ों को लेकर जानकारी मांग रहा है। कई लोग रिज की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग