
जब कभी भी आपने आकाश की ओर देखा होगा, तो इसका रंग आपको नीला या आसमानी दिखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी बादलों का रंग लाल देखा है। सुनने पर ही अजीब लगता है कि भला आसमान ला कैसे हो सकते हैं। लेकन ये सच है। चीन में अचानक आसमान का रंग लाल हो गया। दरअसल कई बार आसमान सफेद बादलों से ढंका दिखाई देता है, तो भी बारिश के मौसम में बादलों की वजह से गहरे ग्रे या काले रंग का भी हो जाता है, लेकिन लाल रंग का आसमान तो आपने शायद ही कभी देखा या सुना होगा। जब सूर्योदय होता है या सूर्यास्त होता है तो कई बार आसमान नारंगी या हलका लाल दिखाई देता है, लेकिन इन दिनों चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो बेहद चौंकाने वाली है।
चीन के कुछ इलाकों में आसमान का रंग नीला या नारंगी नहीं बल्कि लाल दिखाई दे रहा है। इस लाल रंग के आसमान को देखने को बाद लोग भी काफी हैरान हैं। लोगों का मानना है कि ये दुनिया के अंत की शुरुआत है।
चीन से आ रही लाल बादलों की तस्वीरों में आसमान बेहद लाल नजर आ रहा है। तस्वीरें जैसे ही सामने आई, हर तरफ हड़कंप मच गया। लोग इन तस्वीरो के आधार पर इसे दुनिया का अंत मान भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें - अंतरिक्ष से गुजरात में गिरे 'एलियंस के सामान', रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी जांच टीम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बीते कुछ समय से ऐसे कई फोटोज और वीडियोज शेयर किये जा रहे हैं, जिसमें लाल आसमान दिखाई दे रहा है।
लाल आसमान का पहला अनुभव चीन वासियों को 7 मई को हुआ था। उस समय चीन के ज़्होशान शहर में अचानक ही लोगों की नजर लाल आसमान पर पड़ी। आसमान में लाल रंग देखकर हर कोई दंग रह गया। ऐसे नजारे के बारे में तो किसी ने सोचा भी नहीं था।
ऐसे में इसे लेकर लोगों के अंदर काफी उत्सुकता पैदा हो गई कि आखिर आसमान लाल क्यों दिखाई दे रहा है? लोकल रेसिडेंट्स के अलावा नेटीजेंस भी इसे लेकर काफी कंफ्यूज नजर आए।
दुनिया के अंत की आशंका जताने लगे लोग
लोगों ने लाल आसमान की तरफ देखकर अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। लाल आसमान के कई वीडियोज ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहे हैं।
कई लोगों ने इसे इंसानों की ओर से किए गए पाप का नतीजा बताया। वहीं कुछ इसे दुनिया खत्म होने का संकेत मान रहे हैं।
क्या कहते हैं वैज्ञानिक
चीन में दिखे लाल आसमान को लेकर वैज्ञानिक या फिर यूं कहें साइंटिफिक वजह भी है। चीन के मीडिया आउटलेट, ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, लोकल मेटोरोलॉजिस्ट्स ने लाल आसमान का रहस्य सुलझा दिया है।
उन्होंने बताया कि ये लाल आसमान लाइट के रिफ्रेक्शन और स्कैटर होने की वजह से है। ये आमतौर पर बंदरगाहों में जलने वाले रेड फिशिंग बोट लाइट्स की वजह से होता है। जब मौसम साफ होता है, तब लाइट आसमान में जाकर फैल जाती है। ऐसे में आसमान लाल नजर आता है।
यह भी पढ़ें - बीच आसमान में पायलट हुआ बेहोश, यात्री ने ऐसे कराई प्लेन की सेफ लैंडिंग, लोगों को याद आया फिल्म का सीन