हॉट ऑन वेब

दुनिया की सबसे खतरनाक शादी का वीडियो हुआ वायरल! देखकर दंग रह जाएंगे आप

अजगर के साथ इस अनोखी रस्म का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो कहां और कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं लग सकी है।

2 min read
Jul 06, 2018
दुनिया की सबसे खतरनाक शादी का वीडियो हुआ वायरल! देखकर दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: बीते दिनों सांप और अजगर के हमलों के कई मामलों के बीच सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो आपको हैरत में डाल देगा। जी हां, अजगर के साथ इस अनोखी रस्म का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो कहां और कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं लग सकी है।

नहीं देखी होगी एेसी खतरनाक शादी

ये भी पढ़ें

OMG! सात साल की बच्ची ने होमवर्क काॅपी में लिखी एेसी बात, पढ़कर मां के उड़ गए होश


वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़े से मैदान में कई लोग नीचे बैठे हैं। एक महिला और एक पुरुष जो दूल्हा—दुल्हन बताए जा रहे हैं वह सफेद कपड़े पहने हुए हैं। एक अन्य शख्स पंडित की भूमिका निभाते हुए मंत्र पढ़ता है।

दुल्हन पहनाती है सांप, दूल्हा अजगर


हैरत की बात ये है कि दुल्हन के हाथ में सांप रहता है, जिसे वह वरमाला के रूप में दूल्हे को पहनाती है। इसके बाद कुछ मंत्रों के बाद दूल्हा दुल्हन को एक बेकाबू अजगर वरमाला पहनाता है। बता दें, अजगर इस बेकाबू था कि उसे संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा वीडियो

अजीबोगरीब तरह हो रही इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे खतरनाक शादी का कैप्शन देते हुए भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है कि यह वीडियो कब आैर कहां का है।

खिलवाड़ पड़ सकता है भारी

बता दें, खतरनाक जीव-जंतुआें से इस तरह का खिलवाड़ करना जान के लिए कभी भी खतरा बन सकता है। एेसे कइर् मामले सामने आ चुके हैं जब सांप या अजगर ने इंसान का शिकार कर लिया हो। बीतें दिनों इंडोनेशिया से एक बेहद हैरान करने वाले घटना सामने आई थी। यहां अपने घर के बगीचे से गायब हुई महिला का शव का एक 23 फुट लंबे अजगर के पेट से मिला था। ये घटना तब हुइर् थी जब महिला अपने खेत की देखरेख के लिए गई थी आैर वहां से वापस नहीं लौटी। अजगर को उसी खेत के पास से पकड़ा गया जहां पर महिला को आखिरी बार देखा गया था।

ये भी पढ़ें

हर रोज अपने मालिक की इस तरह से सेवा कर रहा है ‘मनी’, कमा रहा है मेहनत की रोटी
Published on:
06 Jul 2018 11:28 am
Also Read
View All